Jharkhand News : हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन का किया राजनीतिक मर्डर : हेमंता

Jharkhand News : रांची में विजय संकल्प सभा के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें झारखंड भेजा, यह उनका सौभाग्य है।
उन्होंने कांग्रेस और उसके नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को गणित का कोई ज्ञान नहीं है और राहुल गांधी को धर्म की कोई समझ नहीं है।
हिमंता सरमा ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के आसपास केवल दलाल हैं और उन्होंने झारखंड को छोटा बांग्लादेश बना दिया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने झूठ बोलकर सरकार बनाई है और उन्होंने चंपाई सोरेन का राजनीतिक मर्डर किया है।
देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Jharkhand News: हिमंता बिस्वा सरमा ने लगाया गंभीर आरोप
Jharkhand News : हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन का राजनीतिक मर्डर कियाउन्होंने सवाल किया कि झारखंड का विकास कहां है और कितने लोगों को नौकरी मिली है।
उन्होंने याद दिलाया कि चुनाव के समय हेमंत सोरेन ने नौकरी और भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ।बीजेपी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सरमा ने कहा कि बीजेपी ने धारा 370 हटाई, राम मंदिर का निर्माण किया और किसानों के खाते में पैसा भेजा। उन्होंने कहा कि मोदी को गाली देकर सरकार नहीं बनाई जा सकती।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
उन्होंने कल्पना सोरेन से निवेदन किया कि वह आदिवासी बेटियों और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ें। उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और उन्हें धोखा दिया जा रहा है। हिमंता सरमा ने हेमंत सोरेन पर झारखंड के विकास को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि सोरेन का पोता उनसे 20 साल बाद पूछेगा कि उन्होंने झारखंड के लिए क्या किया।
Jharkhand News : हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन का राजनीतिक मर्डर कियासभा के दौरान, उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से पूछा कि राहुल गांधी ने महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन झारखंड में इसे लागू क्यों नहीं किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की दोस्ती झूठ पर आधारित है और झारखंड की सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। हिमंता सरमा ने कहा कि अब सरकार एक महीने के लिए 1000 रुपये खाते में दे रही है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें एक नया झारखंड बनाने के लिए जनता का साथ चाहिए।
देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें