Jharkhand News: झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान
रांची: विमानन क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे झारखंड और आसपास के राज्यों के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में जल्द ही सरकारी स्तर पर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (AME) और एयर होस्टेस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही झारखंड पूर्वी भारत का पहला ऐसा राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहां सरकारी स्तर पर इन आधुनिक विमानन पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन में झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने इस दिशा में तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों पाठ्यक्रमों का औपचारिक शुभारंभ नवंबर में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की योजना है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand News: दो संस्थाओं के साथ हुआ समझौता
एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के संचालन के लिए झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने दिल्ली की संस्था मेसर्स वेन्योर के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) किया है। वहीं, एयर होस्टेस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए भोपाल स्थित एआईएसईसीटी लिमिटेड के साथ करार किया गया है।
इन दोनों पाठ्यक्रमों का संचालन धनबाद स्थित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के उपलब्ध आधारभूत ढांचे के माध्यम से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर किया जाएगा।
Jharkhand News: झारखंड के साथ पड़ोसी राज्यों के युवाओं को भी मिलेगा लाभ
सरकार का मानना है कि इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से झारखंड के युवाओं के लिए विमानन क्षेत्र में रोजगार और करियर के नए अवसर खुलेंगे। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत आसपास के राज्यों के विद्यार्थी भी अपने क्षेत्र के नजदीक आधुनिक विमानन प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
अब विमानन क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए युवाओं को दूर-दराज के राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे उनके यात्रा, रहने और प्रशिक्षण से जुड़े अतिरिक्त खर्च में भी कमी आने की उम्मीद है।
Jharkhand News: AME कोर्स में 60 सीटें, तीन साल की होगी अवधि
एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (AME) पाठ्यक्रम की अवधि तीन वर्ष निर्धारित की गई है। इस पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटें उपलब्ध होंगी।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| पाठ्यक्रम | एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (AME) |
| अवधि | 3 वर्ष |
| सीटें | 60 |
| कुल फीस | ₹6 लाख |
| फीस भुगतान | ₹2 लाख की तीन वार्षिक किस्तें |
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand News: एयर होस्टेस प्रशिक्षण के लिए दो विकल्प
एयर होस्टेस प्रशिक्षण के तहत दो अलग-अलग अवधि के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इनमें छह माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम और 12 माह का डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल है। दोनों पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं।
छह माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम की फीस *1,00,500 रुपये, जबकि 12 माह के डिप्लोमा पाठ्यक्रम की फीस *1,55,500 रुपये रखी गई है। निर्धारित शुल्क में ड्रेस, ग्रूमिंग किट और स्विमिंग प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी।
Jharkhand News: DGCA की अनुमति के बाद शुरू होगा संचालन
इन विमानन पाठ्यक्रमों का संचालन नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से आवश्यक अनुमति मिलने के बाद किया जाएगा। एयर होस्टेस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand News: कैप्टन एस.पी. सिन्हा ने बताया मील का पत्थर
झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक कैप्टन एस.पी. सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश और मार्गदर्शन में विमानन क्षेत्र में राज्य के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग और एयर होस्टेस प्रशिक्षण जैसे पाठ्यक्रम झारखंड के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होंगे। इनसे न केवल राज्य के युवाओं को विमानन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते मिलेंगे, बल्कि देश के विमानन उद्योग के लिए प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन तैयार करने में भी मदद मिलेगी।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Content Edited & Published By
Niraj Kumar Sharma