1
1
1
2
3
रांची। झारखंड में लगातार खराब हो रही बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das ने मुख्यमंत्री Hemant Soren को पत्र लिखकर राज्य की बिजली व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है।
अपने पत्र में रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में अनियमित बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने और उपभोक्ता सेवाओं में गिरावट के कारण आम जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यभर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि घंटों बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली संकट का असर शिक्षा, कृषि, छोटे व्यापार और उद्योगों पर भी पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि लोग यह महसूस कर रहे हैं कि पूर्व में तैयार की गई बिजली आधारभूत संरचनाओं का सही तरीके से रखरखाव नहीं हो पा रहा है।
Raghubar Das ने अपने पत्र में वर्ष 2014 से 2019 के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने झारखंड को “पावर हब” बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए थे।
उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के दौरान—

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने NTPC Limited के साथ संयुक्त उद्यम के तहत Patratu Vidyut Utpadan Nigam Limited (PVUNL) का गठन किया था, जिसका उद्देश्य लगभग 4000 मेगावाट बिजली उत्पादन करना था।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना का मकसद केवल बिजली उत्पादन बढ़ाना नहीं था, बल्कि झारखंड को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना, उद्योगों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना और रोजगार के अवसर पैदा करना भी था।
रघुवर दास ने कहा कि मार्च 2026 में 800 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है और जल्द ही दूसरी यूनिट से भी उत्पादन शुरू होने वाला है। इसके अलावा NTPC Limited की नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना से भी उत्पादन शुरू हो चुका है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं ऊर्जा मंत्री भी हैं, इसलिए राज्य की बिजली व्यवस्था को सुधारने की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में बिजली व्यवस्था फिर से अव्यवस्थित होती जा रही है और जनता को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
Raghubar Das ने मुख्यमंत्री से ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा कराने और निम्नलिखित मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया—
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र किसी भी राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ होता है। इसलिए बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गंभीर और त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की जनता की परेशानियों को देखते हुए बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।


Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.