Jharkhand News: खुशखबरी ! बरवाडीह-चुनार पैसेंजर ट्रेन का संचालन फिर से होगा शुरू!

Jharkhand News: कोविड-19 महामारी के दौरान बंद की गई बरवाडीह-चुनार पैसेंजर ट्रेन का परिचालन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। रेलवे के हाजीपुर जोन ने इस ट्रेन के परिचालन को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। इस ट्रेन को पलामू की जीवन रेखा माना जाता है।

Jharkhand News: पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने ट्रेन के बंद होने का मुद्दा लोकसभा में उठाया था और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की थी। उनकी इस पहल के चलते अब ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू किया जा रहा है।

Jharkhand News: बरवाडीह-चोपन-चुनार पैसेंजर ट्रेन (03663) और चुनार-चोपन पैसेंजर ट्रेन (06304) झारखंड के पलामू क्षेत्र को उत्तर प्रदेश से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस ट्रेन के फिर से चलने की जानकारी पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Jharkhand News: ट्रेन के ठहराव और समय-सारणी

  • बरवाडीह से चलने का समय: यह ट्रेन प्रतिदिन रात 2:20 बजे बरवाडीह से चलेगी।
  • स्टेशनों पर आगमन:
  • डाल्टनगंज: 3:00 बजे
  • गढ़वा रोड: 4:05 बजे
  • गढ़वा: 4:20 बजे
  • मेराल: 4:32 बजे
  • नगर उंटारी: 4:58 बजे
  • विंढमगंज: 5:10 बजे
  • रेणुकूट: 6:10 बजे
  • चोपन: 8:20 बजे
  • सोनभद्र: 9:30 बजे
  • चुनार: 11:55 बजे

Jharkhand News: चुनार से प्रस्थान का समय-

इस पैसेंजर ट्रेन के फिर से शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यह ट्रेन पलामू के लोगों के लिए यातायात का एक महत्वपूर्ण साधन है, जो उन्हें उत्तर प्रदेश से जोड़ने का काम करती है।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

About Author