Jharkhand News : झारखंड में तंबाकू और गुटखा बिक्री के खिलाफ 26 मई से चलेगा विशेष अभियान

26 मई से झारखंड में तंबाकू-गुटखा के खिलाफ बड़ा अभियान

26 मई से झारखंड में तंबाकू-गुटखा के खिलाफ बड़ा अभियान

रांची : Jharkhand News के तहत राज्य सरकार ने तंबाकू और गुटखा उत्पादों के खिलाफ बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। झारखंड में 26 मई से 26 जून 2026 तक एक महीने का विशेष तंबाकू विरोधी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य खासकर बच्चों और युवाओं को तंबाकू और निकोटीन की लत से बचाना है।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में जागरूकता कार्यक्रम, छापेमारी अभियान और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) झारखंड की ओर से सभी जिलों के उपायुक्तों, सिविल सर्जनों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इस साल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने “तंबाकू और निकोटीन की लत के खिलाफ आवाज उठाएं” थीम निर्धारित की है। इसी थीम के आधार पर राज्य के सभी जिलों में अभियान संचालित होगा।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

26 मई से शुरू होगी जागरूकता मुहिम

अभियान के पहले चरण में 26 मई से 30 मई तक शहरों और ग्रामीण इलाकों में चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाए जाएंगे। लोगों को कोटपा एक्ट और झारखंड तंबाकू संशोधन अधिनियम 2021 के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा सरकारी भवनों में “नो स्मोकिंग” बोर्ड लगाए जाएंगे और स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।

31 मई को होंगे विशेष कार्यक्रम

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों और पुलिस थानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियों की जांच भी की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेगा अभियान

2 जून से 6 जून तक जिला और प्रखंड स्तर पर तंबाकू नियंत्रण समितियों की बैठकें आयोजित होंगी। वहीं 10 जून से 17 जून तक गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों और वार्ड सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Jharkhand Rajyasabha Election 2026

स्कूलों के आसपास होगी सख्ती

18 जून से 26 जून तक “तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान” अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बिक्री रोकने के लिए पीली रेखा का निशान बनाया जाएगा।

इसके अलावा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भी लोगों को धूम्रपान और तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।