1
1
1
2
3
रांची: Jharkhand News Today: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मोरहाबादी मैदान, रांची में भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य की उपलब्धियों की जानकारी दी और 8792 नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके भविष्य की नई शुरुआत का शुभारंभ किया।
नियुक्ति पत्र प्राप्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड एक युवा राज्य है और यहां की युवा शक्ति ही राज्य की असली ताकत है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील करते हुए कहा:
“आप जहां भी जाएं, वहां कम से कम एक नौजवान को अपने जैसा बनाने का संकल्प लें। यदि यह लक्ष्य पूरा हुआ, तो झारखंड की तस्वीर बदल जाएगी।”
उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्र में लगातार रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं और आने वाले समय में नियुक्तियों का यह क्रम जारी रहेगा।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand News Today: मुख्यमंत्री Hemant Soren ने बताया कि सिर्फ इस वर्ष 16,000 युवाओं को सरकारी नौकरी और 8,000 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ नियुक्तियां की जा रही हैं।
समारोह में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं और उनके परिवारों का उत्साह देखने लायक था। कई स्टूडेंट्स और अभ्यर्थियों ने बताया कि यह दिन उनके लिए जीवनभर यादगार रहेगा।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। कई महिलाएं इस योजना से लाभ लेकर आज सरकारी नौकरी तक पहुंची हैं, जो झारखंड में महिला विकास का प्रमाण है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
कुल 8792 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया, जिसमें शामिल हैं:
| पद | संख्या |
|---|---|
| उप समाहर्ता | 197 |
| पुलिस उपाधीक्षक | 35 |
| राज्य कर पदाधिकारी | 55 |
| सहायक आचार्य | 8291 |
| कीटपालक | 150 |
| दंत चिकित्सक | 22 |
| अन्य विभागीय पद | 42 |
| अनुकंपा पर नियुक्ति (शहीद पुलिसकर्मी परिवार) | 84 |
Jharkhand News Today: मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड हमारे पूर्वजों के संघर्ष से मिला है, इसलिए इसे संवारने की ज़िम्मेदारी हर नागरिक की है। सभी वर्गों, विशेषकर आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग, महिला और दिव्यांग नागरिकों के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कई मंत्री, विधायक, सांसद, मुख्य सचिव व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम झारखंड में रोजगार, पारदर्शिता और जनकल्याण योजनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#JharkhandNews | #HemantSoren | #JobAppointment | #GovernmentJobsJharkhand | #YouthEmpowerment
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.