1
1
1
2
3
रांची : झारखंड में बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में कहीं भी ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे अधिकतम 24 घंटे के अंदर बदलना अनिवार्य होगा। इस संबंध में ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के. श्रीनिवासन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
राज्य सरकार लगातार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को बिना बाधा बिजली मिल सके। इसी उद्देश्य से राज्यभर में विभिन्न क्षमता वाले डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
इनमें 25 KVA, 63 KVA, 100 KVA, 200 KVA और 500 KVA क्षमता के ट्रांसफार्मर शामिल हैं। विभाग के अनुसार खराब मौसम, आकाशीय बिजली और तकनीकी खराबी के कारण कई बार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है।
Rajyakarmi Swasthya Bima Yojana Jharkhand का फायदा उठाएं
बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी को कम करने के लिए निगम ने अब तय किया है कि किसी भी जिले में खराब ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पहले से खराब पड़े सभी ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य पूरा कर लिया गया है।
अब भविष्य में भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जवाबदेह बनाया गया है ताकि बिजली सप्लाई जल्द बहाल हो सके।

यदि किसी इलाके में खराब ट्रांसफार्मर निर्धारित समय में नहीं बदला जाता है तो उपभोक्ता सीधे बिजली निगम के कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
बिजली विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से खासकर गर्मी और मानसून के दौरान होने वाली बिजली कटौती की समस्या में कमी आएगी। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
झारखंड सरकार और बिजली वितरण निगम लगातार राज्य की बिजली व्यवस्था को बेहतर और जवाबदेह बनाने पर काम कर रहे हैं। 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं को तेज और बेहतर सेवा देने की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है।


Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.