Popular Posts

Jharkhand School Timings

Jharkhand School Timings में बदलाव : पूरे राज्य में गर्मी को देखते हुए नई समय सारणी लागू

Jharkhand School Timings 2026 : बढ़ती गर्मी के प्रभाव को देखते हुए झारखंड सरकार ने पूरे राज्य के सभी जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर सभी जिलों में यह नई Jharkhand School Timings लागू की गई है, ताकि छात्र-छात्राओं को तेज गर्मी से बचाया जा सके।

यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Jharkhand School Timings में नया बदलाव (21 अप्रैल 2026 से लागू)

  • कक्षा KG से कक्षा 8 तक: सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक
  • कक्षा 9 से कक्षा 12 तक: सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे (मध्याह्न) तक

यह नई Jharkhand School Timings पूरे राज्य के सभी जिलों में लागू होगी।

किस पर लागू है नई Jharkhand School Timings?

यह बदलाव राज्य के सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा, जिसमें शामिल हैं:

  • सरकारी स्कूल
  • गैर-सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल
  • गैर-सहायता प्राप्त स्कूल (अल्पसंख्यक स्कूल सहित)
  • सभी निजी विद्यालय

अतिरिक्त निर्देश

सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक स्कूल में रहकर गैर-शैक्षणिक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्यों बदली गई Jharkhand School Timings?

झारखंड में बढ़ते तापमान और गर्मी की लहर को देखते हुए छात्रों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। सुबह के समय कक्षाएं चलाने से छात्र गर्मी के चरम समय से बच सकेंगे।

अभिभावकों से अनुरोध है कि वे बच्चों के आने-जाने की व्यवस्था समय पर करें और बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाकर गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।

यह नई Jharkhand School Timings आदेश तब तक प्रभावी रहेगा, जब तक विभाग द्वारा कोई नया आदेश जारी नहीं किया जाता।

Jharkhand Weather Update

रांची जिले के लिए संपर्क

रांची जिले में किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करें: 9430328080 (अबुआ साथी हेल्पलाइन)।

अन्य जिलों के अभिभावक अपने संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी या डीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

नोट : सभी अभिभावक, शिक्षक और स्कूल प्रबंधन इस नई Jharkhand School Timings की जानकारी अपने क्षेत्र में फैलाएं ताकि कोई छात्र प्रभावित न हो।