1
1
1
2
3
रांची : JPSC News के तहत झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एक बार फिर विवादों में आ गया है। संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के मॉडल उत्तर में त्रुटियां सामने आने के बाद आयोग को उसे हटाकर संशोधित उत्तर दोबारा जारी करना पड़ा।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
झारखंड लोक सेवा आयोग ने 19 अप्रैल को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के अगले ही दिन यानी 20 अप्रैल की शाम को दोनों प्रश्नपत्रों के मॉडल उत्तर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए थे। लेकिन जारी उत्तर में कई गलतियां पाई गईं, जिससे अभ्यर्थियों में असंतोष बढ़ गया।
जैसे ही मॉडल उत्तर में गड़बड़ियों की जानकारी सामने आई, आयोग ने बिना किसी आधिकारिक सूचना के उसे वेबसाइट से हटा लिया। इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई सवाल उठने लगे।
बाद में आयोग ने उसी दिन शाम को सुधार के साथ नया मॉडल उत्तर जारी किया। साथ ही अभ्यर्थियों से 24 अप्रैल शाम 5 बजे तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। आयोग का कहना है कि प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर जारी किया जाएगा।

आजसू पार्टी के महासचिव संजय कुमार मेहता ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मॉडल उत्तर में कई गंभीर त्रुटियां थीं, जिसकी जानकारी आयोग को दी गई। उन्होंने इसे आयोग की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया।
यह पहला मौका नहीं है जब JPSC पर सवाल उठे हैं। इससे पहले सहायक वन रक्षक परीक्षा में भी प्रश्नों में भाषा संबंधी गलतियां सामने आई थीं, जिससे आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे।
JPSC News के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अगले महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। अंतिम परिणाम संशोधित मॉडल उत्तर के आधार पर ही घोषित किया जाएगा।
लगातार हो रही त्रुटियों के कारण JPSC की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। अभ्यर्थियों को अब उम्मीद है कि आयोग पारदर्शिता और सटीकता के साथ आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।


Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.