Jssc Recruitment 2026: झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर निकली भर्ती, JSSC ने जारी किया नोटिफिकेशन
रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Jssc Recruitment 2026 के तहत झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विभिन्न विभागों में करीब 600 तकनीकी और विशिष्ट योग्यता वाले स्नातक स्तर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने नियमित और बैकलॉग दोनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिए स्वास्थ्य विभाग समेत कई सरकारी विभागों में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
कब से शुरू होंगे आवेदन
Jssc Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी और उम्मीदवार 30 जून की मध्य रात्रि तक आवेदन जमा कर सकेंगे। वहीं आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर 5 जुलाई से 10 जुलाई तक सुधार का अवसर भी दिया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
JSSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई तकनीकी और विशेष पदों पर बहाली की जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से निम्न पद शामिल हैं:
- वेक्टर जनित रोग निरीक्षक
- प्रयोगशाला सहायक
- प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक
- अंकेक्षक
- गव्य तकनीकी पदाधिकारी
- मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक
- कनीय वैज्ञानिक सहायक
आयोग ने सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और पात्रता निर्धारित की है।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
राज्य में लंबे समय बाद बड़े स्तर पर तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jssc Recruitment 2026 एक शानदार मौका माना जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.