Kalpana Soren Nomination: JMM उम्मीदवार ‘कल्पना सोरेन’ ने गांडेय से भरा नामांकन, पढ़ें उनका अबतक का राजनीतिक सफर

Kalpana Soren Nomination

Kalpana Soren Nomination: गांडेय उपचुनाव 2024 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अब राजनीति में कदम रखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सोमवार गांडेय विधानसभा के उपचुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इसके लिए गिरिडीह में जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंची थीं।

कल्पना सोरेन ने गिरिडीह में जिलाधिकारी के कार्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी डीएसओ गुलाम समदानी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया। 48 वर्षीय Kalpana Soren के नामांकन के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन उनके देवर बसंत सोरेन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Kalpana Soren Nomination : आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं कल्पना

Nomination के दौरान कल्पना सोरेन आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं इस दौरान बड़ी संख्या में उनकी पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ थे। बता दें कि कल्पना सोरेन नामांकन पत्र भरने के लिए सुबह 11:55 बजे ही गिरिडीह जिला अधिकारी के कार्यालय पहुंची थीं।

Kalpana Soren Nomination

Kalpana Soren Nomination: 20 मई को होगा मतदान

बता दें कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा। जिसके लिए सोमवार झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से कल्पना सोरेन ने नामांकन पत्र Kalpana Soren Nomination दाखिल किया है।

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Kalpana Soren Nomination

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Kalpana Soren Nomination : CM चंपाई सोरेन समेत ये लोग रहे मौजूद-

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

सरफराज अहमद के इस्तीफा के बाद खाली हुई सीट

बता दें कि JMM विधायक सरफराज अहमद ने दिसंबर 2023 में इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। बाद में झामुमो ने सरफराज अहमद को राज्यसभा का सांसद बनाया। इस बीच लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही इस विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई। चुनाव घोषणा के साथ ही यह तय हो गया था कि जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन इस सीट से झामुमो की प्रत्याशी होंगी।

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का जन्म साल 1976 में रांची में हुआ था। वे मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन तक की शिक्षा प्राप्त की है।

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Kalpana soren biography

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Kalpana soren biography in hindi : B-tech के साथ MBA हैं कल्पना

Kalpana soren biography in hindi : भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी अम्पा मुर्मू की पहली संतान, कल्पना सोरेन, ने अपनी शिक्षा की शुरुआत बारीपदा के केंद्रीय विद्यालय से की। उसके बाद, उन्होंने भुवनेश्वर के एक कॉलेज से बी-टेक की पढ़ाई की। उनकी व्यावसायिक रुचि के कारण, उन्होंने एमबीए की भी पढ़ाई की। झारखंड में उन्हें व्यावसायिक और समाज सेवा के क्षेत्र में भी पहचान मिली है।

वह रांची में एक प्ले स्कूल की संचालिका हैं और एक निजी कंपनी की निदेशक भी हैं। इसके अलावा, उनकी रुचि जैविक खेती में भी है, और वह इसमें भी सक्रिय रूप से काम करती हैं। वह महिला और बाल सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में भी नियमित रूप से शामिल होती हैं।

About Author