Lok Sabha Election 2024 : रांची के लिए सुबोध-बन्ना में से अबतक 1 को नहीं चुन पाई कांग्रेस, ये है आलाकमान की रणनीति!

Lok Sabha Election 2024 के तारीखों के ऐलान के बाद से ही राजनीतिक पार्टियां रेस हैं । BJP, Congress समेत लगभग सभी दलों ने Lok Sabha Election 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा लगभग पूरी कर दी है। लेकिन First Phase की वोटिंग के बाद भी कुछ सीटें ऐसी हैं जिनपर उम्मीदवारों के नाम तय करने में पार्टीयों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

जबकि झारखंड में 7 सीटों पर चुनाव लड़ी रही कांग्रेस (Congress Party) अबतक 2 लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर राजधानी रांची पर आकर अटक गई है।

Lok Sabha Election 2024

राजधानी राँची पर अब भी पेंच- सुबोधकांत और बन्ना गुप्ता में से एक को नहीं चुन पाई कांग्रेस

Lok Sabha Election 2024 के लिए रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के चयन में आलाकमान को सबसे ज्यादा माथापच्ची करनी पड़ी है। यहाँ कांग्रेस उम्मीदवार के चयन देरी की असल वहज सुबोधकांत का खुद में कंफ्यूज होना और पार्टी हाईकमान के सामने अपनी जीत का भरोसा न दिला पाना है।यही वजह है कि दिल्ली दरबार के महीनों चक्कर लगाने एवं जूते घिसने के बावजूद Subodhkant Sahi अपनी उम्मीदवारी पक्की नहीं कर पाए हैं।

Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 : इस कारण Ranchi की List में हो रही देरी

Lok Sabha Election 2024 : झारखंड को लेकर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की 02 बैठकें हुईं जिसमें पहली ही लिस्ट में भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस के हाथ आए जय प्रकाश भाई पटेल समेत 03 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए। उसके बाद हुई दूसरी CEC बैठक में रांची समेत सभी बचे सीटों पर चर्चा तो हुई लेकिन धनबाद, गोड्डा, एवं चतरा सीट पर आमराय न बनने की स्थिति में CEC ने उम्मीदवार के चयन हेतु कांग्रेस अध्यक्ष को नॉमिनेट कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक रांची से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर सुबोधकांत का नाम फाईनल स्टेज में पहुँचने के बाद भी सुबोधकांत सहाय आलाकमान को यह भरोसा नहीं दिला पा रहे कि अगर रांची सीट पर उनके नाम की मुहर लगाई गई तो वे Ranchi Loksabha कांग्रेस को जिताकर दे पाएंगे ! ऐसे में कांग्रेस पार्टी ठोक-पीटकर ही किसी नतीजे पर पहुंचने के मूड में है।

Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Lok Sabha Election 2024

India Alliance के तहत तय फॉर्मूले के मुताबिक झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 7 सीटों पर चुनाव लड़ी रही है वहीं 5 सीटों पर JMM 1 सीट पर RJD तो वहीं 1 सीट (कोडरमा) वाम दल के खाते में है।

Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Lok Sabha Election 2024 : झारखंड में कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों पर जताया है भरोसा

खूंटी-कालीचरण मुंडा
लोहरदगा- सुखदेव भगत
हजारीबाग- जय प्रकाश भाई पटेल
धनबाद- अनुपमा सिंह
गोड्डा-  दीपिका पांडेय सिंह
चतरा- केएन त्रिपाठी
रांची- अभीतक तय नहीं

Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Lok Sabha Election 2024 : झारखंड की सभी सीटों पर कब के उतार चुकी है BJP

Lok Sabha Election 2024

• रांची- संजय सेठ

• जमशेदपुर-विद्युतवरण महतो

• कोडरमा-अन्नपूर्णा देवी

• सिंहभूम- गीता कोड़ा

• खूंटी- अर्जुन मुंडा

• राजमहल- ताला मरांडी

• दुमका- सुनील सोरेन की जगह (सीता सोरेन)

• गोड्डा- निशिकांत दुबे

• लोहरदगा- समीर उरांव

• पलामू- विष्णुदयाल राम

• धनबाद- ढुलू महतो

• चतरा- कालीचरण सिंह

•  हजारीबाग- मनीष जायसवाल

• गिरिडीह- NDA प्रत्याशी के रूप में (AJSU के चंद्रप्रकाश चौधरी)

 Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Lok Sabha Election 2024 Dates ये है Election Schedule

Lok Sabha Elections 2024 : Voting in Jharkhand देखें आपके लोकसभा में कब है वोटिंग 👇

चरणतारीखनिर्वाचन क्षेत्र
चरण 413 मईखूंटी, लोहरदगा, पलामू, सिंहभूम
चरण-520 मईचतरा, हजारीबाग, कोडरमा
चरण 625 मईधनबाद, गिरीडीह, जमशेदपुर, रांची
चरण 71 जूनदुमका, गोड्डा, राजमहल

About Author