पूर्व मंत्री Mithilesh Thakur

Popular Posts

Mahadevi Birla Institute of Nursing and Clinical Technology:

Mahadevi Birla Institute of Nursing and Clinical Technology: के 28 विद्यार्थी इंटर्नशिप के लिए पुणे रवाना हुए

रांची: Mahadevi Birla Institute of Nursing and Clinical Technology (MBINCT) के 28 विद्यार्थी छह माह की क्लीनिकल इंटर्नशिप के लिए पुणे स्थित आदित्य बिरला मेमोरियल हॉस्पिटल रवाना हुए। इस इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, उन्नत चिकित्सकीय प्रक्रियाओं और रोगी-केंद्रित देखभाल (Patient-Centric Care) का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Mahadevi Birla Institute of Nursing and Clinical Technology: के विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण

छह माह तक चलने वाली इस क्लीनिकल इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को अनुभवी चिकित्सकों, नर्सिंग विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान वे अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों, अस्पताल प्रबंधन, रोगी देखभाल और क्लीनिकल प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे। इससे उनके व्यावसायिक ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Mahadevi Birla Institute of Nursing and Clinical Technology: रवानगी के अवसर पर संस्थान के अधिकारी रहे मौजूद

विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ रवाना करने के अवसर पर Mahadevi Birla Institute of Nursing and Clinical Technology की प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा, नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेटर श्री आशुतोष द्विवेदी, उप-प्राचार्या डॉ. मीनल श्वेता, श्रीमती निरोलिन कुल्लू एवं सुश्री अंजना मसीह उपस्थित रहीं। सभी ने विद्यार्थियों को सफल प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Mahadevi Birla Institute of Nursing and Clinical Technology: विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन तथा राज्यसभा सांसद एवं निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश भेजा।

उन्होंने विश्वास जताया कि Mahadevi Birla Institute of Nursing and Clinical Technology के विद्यार्थी इंटर्नशिप के दौरान प्राप्त व्यावहारिक अनुभव और आधुनिक चिकित्सा प्रशिक्षण का उपयोग भविष्य में समाज को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में करेंगे।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें