Maiya Samman Yojana : 22 लाख महिलाओं को मिलेगा बड़ा तोहफा, जानिए कैबिनेट बैठक का बड़ा फैसला!

WhatsApp Image 2025-03-25 at 15.57.38 (1)

Maiya Samman Yojana : झारखंड में मंईयां सम्मान योजना से वंचित करीब 22 लाख महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ सकती है। राज्य सरकार मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस योजना को लेकर महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है। यदि प्रस्ताव पारित होता है, तो इन महिलाओं को तीन महीने की सम्मान राशि दी जाएगी।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Maiya Samman Yojana : आधार से लिंक करना होगा अनिवार्य

बैठक में अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी संभव
इस कैबिनेट बैठक में झारखंड कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं विधेयक 2025 जैसे अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों पर भी चर्चा की जाएगी। इस विधेयक के माध्यम से राज्य के कारागारों में सुधारात्मक कदम उठाने की योजना है। बैठक के लिए करीब 12 प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, और इसे मंगलवार दोपहर 4 बजे आयोजित किया जाएगा।

मंईयां सम्मान योजना पर उठ रहे सवाल:

हालांकि, इस योजना को लेकर विपक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सत्य नारायण महतो ने कहा कि इस योजना के नाम पर महिलाओं को केवल गुमराह किया जा रहा है। सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं को प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि 18 लाख से अधिक महिलाओं को अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है। राज्य के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार इस कदर हावी हो चुका है कि बिना रिश्वत के विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किए जा रहे।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

झारखंडी युवाओं के साथ हो रहा अन्याय?

उन्होंने यह भी दावा किया कि गैर-सरकारी संस्थानों में झारखंडी युवाओं को केवल 20% नौकरियां मिल रही हैं, जबकि 80% पदों पर बाहरी लोग काबिज हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने स्थानीय युवाओं के हक में कदम नहीं उठाया, तो आने वाले समय में आरक्षित विधानसभा सीटों की संख्या भी घट सकती है।

क्या होगा कैबिनेट बैठक का फैसला?

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

About Author