Maiya Samman Yojana: हेमंत सोरेन ने जो कहा वो किया…56 लाख महिलाओं के खाते में ₹2500 ट्रांसफर
Maiya Samman Yojana: नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंईयां सम्मान योजना के तहत 56 लाख 61 हजार 791 महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर कुल ₹1415 करोड़ 44 लाख 77 हजार की राशि वितरित की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश और राज्य का विकास महिलाओं के योगदान के बिना अधूरा है। झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य की यह योजना भविष्य में देश के अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल बनेगी।
उन्होंने कहा कि अब तक महिलाओं के लिए कई योजनाएं बनीं, लेकिन उनका विकास नहीं हो सका। झारखंड की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की क्षमता रखती हैं।
देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए पैसे
Maiya Samman Yojana: इस अवसर पर कुल ₹1415 करोड़ 44 लाख 77 हजार की राशि वितरित की गई। प्रमंडलवार राशि इस प्रकार है:
- उत्तरी छोटानागपुर: ₹500.81 करोड़
- दक्षिणी छोटानागपुर: ₹230.35 करोड़
- पलामू: ₹190.01 करोड़
- संथाल परगना: ₹320.87 करोड़
- कोल्हान: ₹173.8 करोड़
Maiya Samman Yojana कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जमकर आतिशबाजी हुई।
देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
Maiya Samman Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री ने महिलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपने चुनाव में हमें भरपूर समर्थन दिया और हमें सम्मानित किया। हमने राज्य की आधी आबादी को उनके अधिकार दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का वादा किया था। आज का यह कदम उसी दिशा में बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। Maiya Samman Yojana
उन्होंने CM Hemant Soren ने कहा कि अब महिलाएं अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ेंगी। सरकार ने एक ऐसी व्यवस्था दी है, जिससे वे न केवल सपने देख सकेंगी, बल्कि उन्हें पूरा करने का सामर्थ्य भी हासिल करेंगी।
देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
Maiya Samman Yojana की राशि का सही उपयोग करने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं बच्चों की ट्यूशन, किताब-कॉपी, त्योहारों के लिए कपड़े खरीदने, और पोषक आहार पर कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को केवल सरकारी अनाज पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।
Maiya Samman Yojana: गरीबी को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम
मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि कुछ गरीब परिवार अपनी जरूरतों के कारण राशन या बच्चों को दी जाने वाली साइकिल तक बेच देते थे। लेकिन अब, इस योजना से महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिलेगी और ऐसी स्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी।
देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें