Maiya Samman Yojana : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रांची डीसी का नया प्लान

WhatsApp Image 2025-03-21 at 09.29.06

Maiya Samman Yojana : झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभान्वित महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरेंगी। रांची जिला प्रशासन ने इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने का फैसला लिया है।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Maiya Samman Yojana : महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का मौका

रांची के उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजंत्री ने ऑनलाइन बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली वार्षिक ₹30,000 की राशि का उपयोग महिलाओं के स्वावलंबन के लिए किया जाए।


महिलाएं बना सकती हैं सरकारी राशि को कई गुना

रांची डीसी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सम्मान राशि को महिलाएं सही तरीके से निवेश करके अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं। प्रशासन इस कार्य में महिलाओं को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

पोल्ट्री फार्मिंग को इस योजना का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिससे न केवल महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी बल्कि हर परिवार को आर्थिक मजबूती मिलेगी।


रविवार को होगी महत्वपूर्ण बैठक

महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए रांची डीसी ने जेएसएलपीएस (Jharkhand State Livelihood Promotion Society) के डीपीएम को निर्देश दिए कि वे स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्यों के साथ बैठक करें।

यह बैठक रविवार दोपहर 1 बजे होगी, जिसमें सखी मंडल समूह, ग्राम संगठन और सीएलएफ (Cluster Level Federation) के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यवसायिक योजनाओं पर चर्चा की जाएगी और एक ठोस कार्यप्रणाली तैयार की जाएगी।


मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम

इस ऑनलाइन बैठक में रांची जिले के वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक, सभी बीडीओ-सीओ, डीपीएम, बीपीएम, सीडीपीओ, सीएससी मैनेजर और अन्य संबंधित अधिकारी भी शामिल हुए।

About Author

You may have missed