Maiya Samman Yojana: रांची में दूसरे चरण का भुगतान, हजारों महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹7,500
रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी Maiya Samman Yojana के तहत रांची जिले में दूसरे चरण का भुगतान सफलतापूर्वक कर दिया गया है। इस चरण में ईटकी प्रखंड और बड़गाईं अंचल की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल से जून 2026 तक की तीन माह की सम्मान राशि ₹7,500 आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Maiya Samman Yojana: 20,531 लाभुकों को मिला ₹15.39 करोड़ से अधिक का भुगतान
जिला प्रशासन के अनुसार, दूसरे चरण में ईटकी प्रखंड के 10,327 और बड़गाईं अंचल के 10,204 लाभुकों सहित कुल 20,531 महिलाओं को ₹15 करोड़ 39 लाख 82 हजार 500 की सम्मान राशि DBT के माध्यम से सफलतापूर्वक हस्तांतरित की गई।
इस भुगतान के बाद दोनों क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को अप्रैल, मई और जून 2026 की लंबित सम्मान राशि एक साथ प्राप्त हो गई है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Maiya Samman Yojana: पहले चरण में 3.66 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ
इससे पहले Maiya Samman Yojana के प्रथम चरण में रांची जिले के 3 लाख 66 हजार 664 लाभुकों के बैंक खातों में अप्रैल से जून 2026 तक की तीन माह की सम्मान राशि भेजी जा चुकी है।
पहले चरण में कुल ₹274 करोड़ 99 लाख 80 हजार की राशि DBT के माध्यम से लाभुकों के खातों में हस्तांतरित की गई थी।
Maiya Samman Yojana: DBT के माध्यम से सीधे खातों में पहुंच रही राशि
राज्य सरकार Maiya Samman Yojana के तहत लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि भेज रही है। इससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी होने के साथ-साथ लाभुकों को बिना किसी मध्यस्थ के सीधे आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Maiya Samman Yojana: समस्या होने पर यहां करें संपर्क
यदि किसी लाभुक को भुगतान से संबंधित कोई समस्या या शिकायत है, तो वे रांची जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन “अबुआ साथी” (9430328080) पर संपर्क कर सकते हैं।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Content Edited & Published By
Niraj Kumar Sharma