नक्सलियों के झारखंड बंद का ये रहा असर, पढ़ें Jharkhand की Top 10

Naxal band jharkhand news: इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा और अन्य की गिरफ्तारी व कथित तौर पर शारीरिक यातना देने के विरोध में नक्सलियों के झारखंड बंद का जिले में आंशिक असर है। बाजार खुले हैं। वहीं निजी वाहनों की आवाजाही हो ही है, वहीं लंबी दूरी की कुछ बसें प्रभावित हैं।

बता दें कि नक्सलियों की 24 घंटे की बंदी शनिवार आधी रात से शुरू हुई, रविवार शाम तक कहीं से अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली है। झारखंड बंद को विफल करने और नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

अनुसूचित क्षेत्रों के नवनिर्वाचित मुखिया एक्सपोजर विजिट में भेजे जाएंगे महाराष्ट्र

Rural development ministry jharkhand द्वारा पंचायत को सशक्त करने के उद्देश्य से नवनियुक्त 23 मुखिया एवं पंचायती राज विभाग के 3 पदाधिकारियों को 23 से 28 जनवरी, 2023 तक महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण करने हेतु भेजने जा रही है ।

प्रशिक्षण के साथ- साथ मुखीयागण प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे के गाँव रालेगांव सिद्धि पंचायत, महाराष्ट्र में पेसा क्षेत्रों एवं अन्य ग्राम पंचायतो का भ्रमण करेंगे I 23 से 28 जनवरी, तक महाराष्ट्र के पुणे में एक्सपोज़र विजिट होगा।

आष्युमान योजना के तहत इलाज के लिए डॉक्टर ने मांगे 10 हजार रुपये, जांच के लिए टीम गठित

Aayushman bharat yojna के तहत निजी अस्पतालों में होने वाले इलाज को लेकर कई शिकायतें आती रहती हैं। इसी क्रम में धनबाद के नावाडीह आम्रपाली अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के बावजूद मरीज से पैसे मांगने का मामला आया है। शिकायत मिलने पर सिविल सर्जन में कमेटी गठित कर मामले की जांच करने को कहा है।

Giridih की उर्मिला देवी का कुल्हा टूट गया। इलाज के लिए उन्हें आम्रपाली अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज के परिजनों का आरोप है कि यहां के डॉक्टर ऑपरेशन के लिए 10 हजार रुपए मांग रहे हैं। 10 हजार नहीं देने पर, कूल्हे का ऑपरेशन नहीं किया जा रहा है।

26 जनवरी से Ranchi anand vihar samprak kranti में फर्स्ट और सेकेंड एसी की मिलेगी सुविधा

रांची से दिल्ली जानेवाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने रांची-आनंद विहार झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए नई सुविधा बहाल करने का एलान किया है। रेल यात्री गणतंत्र दिवस के दिन से रांची-आनंद विहार संपर्क क्रांति में फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी में भी यात्रा कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा जुलाई तक मिलेगी यात्रियों की मांग पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

बता दें कि अभी इस ट्रेन में कुल 16 कोच हैं। इनमें स्लीपर, जनरल और थर्ड एसी शामिल हैं। अब एक सेकेंड एसी और एक फर्स्ट कम सेकेंड एसी कोच जुड़ने से 18 कोच हो जाएंगे।

JPSC का एक और कारनामा, साक्षात्कार के बाद जाति प्रमाण पत्र गलत बताकर आवेदन किया निरस्‍त

Jharkhand public service commission का परिणाम जारी हो और विवाद ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। नया मामला झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2021 से संबंधित है जिसमें आरक्षित श्रेणी की एक महिला अभ्यर्थी को परीक्षा परिणाम के साथ असफल करार दिया गया।

पलामू में दो बच्चों संग महिला ने लगाई फांसी

मनातू थाना क्षेत्र के रंगैया गांव में पति के साथ घर में अक्सर झगड़े से एक महिला ने अपने 2 बच्चों को लेकर खुदखुशी कर ली लेकिन संयोग से एक 10 वर्षीय बच्चा बच गया। बताया जा रहा है कि पति ने दूसरी शादी कर ली थी। अपने पति की दूसरी शादी से वो काफी नाराज थी। हाल के दिनों में उसकी सौतन इसी घर में कुछ वक्त बिताकर गयी थी। इस मामले में उसने यह कदम उठाया।

Garhwa में आदमखोर तेंदुए का आतंक: मारने का आदेश, अब मध्य प्रदेश से आयेगी एक्सपर्ट की टीम

Garhwa news: बता दें कि आदमखोर तेंदुआ पिछले 37 दिनों से गढ़वा के भंडरिया, रंका, रमकंडा प्रखंड और palamu tiger reserve के छीपादोहर में सक्रिय है। तेंदुए ने अब तक 5 बच्चों को मार डाला है। इसमें गढ़वा में 3 और लातेहार में 1 बच्चे की मौत हुई है। सभी की उम्र 6 से 12 साल के बीच थी।

वन विभाग के अधिकारी के मुताबिक रमकंडा और भंडरिया की सीमा पर कुशवार के इलाके में लगातार तेंदुए की लोकेशन मिल रही है। जनवरी के पहले सप्ताह तक garhwa district के ranka, ramkanda और bhandariya के सीमावर्ती इलाकों के 10 किलोमीटर के दायरे में तेंदुआ घूम रहा था। अब इसका दायरा घटकर चार किलोमीटर रह गया है।

अब इस आदमखोर तेंदुए को मारने का अधिकारिक आदेश मिला है लेकिन इसकी वैधता 31 जनवरी तक ही है। समय बीतता देख वन विभाग ने मध्य प्रदेश के संजय-डुबरी टाइगर रिजर्व से आदमखोर तेंदुआ को पकड़ने के लिए मदद मांगी है।

रेल लाइन के निर्माण में लगी कंपनी के साइट पर हमले के आरोपी JPC के 4 उग्रवादी गिरफ्तार

Latehar SP को मिली गुप्त सूचना पर चंदवा थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर रेल लाइन के निर्माण में लगी कंपनी के साइट पर हमले के आरोपी JPC के सरगना समेत 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उग्रवादियों को जेल भेज दिया गया।

झारखंड सरकार गिराने की साजिश मामले में कांग्रेस के 3 MLA को ED ने भेजा दूसरा समन

ED Summon in Jharkhand: झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार गिराने की साजिश रचने के मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने संबंधित तीनों विधायकों, irfan ansari, naman vixal kongadi, rajesh kacchyap को पूछताछ के लिए दूसरा समन भेज दिया है। इससे पहले वे पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुये थे।

About Author