पूर्व मंत्री Mithilesh Thakur

Popular Posts

NSUI:

NSUI: का आरोप: छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने के वादे से मुकर रही मोदी सरकार, जारी किया Helpline Number

Table of Contents

  1. छात्रों के खिलाफ कार्रवाई पर NSUI का बड़ा आरोप
  2. ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत हेल्पलाइन जारी
  3. NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने लगाए गंभीर आरोप
  4. छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और सोशल मीडिया सेंसरशिप का दावा
  5. अमित शाह के इस्तीफे की मांग, देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
  6. शिक्षा व्यवस्था को लेकर NSUI की प्रमुख मांगें
  7. पेपर लीक और NTA पर उठाए सवाल
  8. छात्र नेताओं ने भी जताई चिंता

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

NSUI:

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने के वादे से मुकर रही मोदी सरकार, छात्रों पर एफआईआर दर्ज हो रहीं: NSUI

नई दिल्ली, 27 जुलाई: NSUI और युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर छात्रों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि सरकार ने पहले छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का भरोसा दिया था, लेकिन अब देशभर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लगातार एफआईआर दर्ज की जा रही हैं।

इसी के साथ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत पीड़ित छात्रों को कानूनी और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9811867474 और एक क्यूआर कोड जारी किया गया है। संगठन के अनुसार छात्र मिस्ड कॉल देकर या क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि पुलिस छात्रों के घरों पर दबिश देकर उनके परिजनों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों, पत्रकारों और यूट्यूबर्स के वीडियो हटवाने के लिए सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को पत्र लिख रही है।

जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, युवा कांग्रेस और NSUI पूरे देश में छात्रों के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ ‘छात्रों की गूंज’ अभियान देशभर में चलाया जा रहा है।

NSUI: ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत हेल्पलाइन जारी

NSUI ने बताया कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के माध्यम से पीड़ित छात्रों को कानूनी सहायता और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9811867474 जारी किया गया है। छात्र इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर या क्यूआर कोड स्कैन कर संगठन से संपर्क कर सकते हैं।

NSUI:

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

NSUI: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और सोशल मीडिया सेंसरशिप का दावा

प्रेस वार्ता के दौरान NSUI अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दिल्ली में पैलेट गन और बिहार में एके-47 जैसी घातक हथियारों का इस्तेमाल निहत्थे छात्रों के खिलाफ किया गया। उन्होंने दावा किया कि गोली लगने से घायल एक छात्र पटना के मेदांता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों, पत्रकारों और यूट्यूबर्स की आवाज दबाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से वीडियो हटवाए जा रहे हैं। इन दावों को लेकर NSUI ने सरकार से जवाब मांगा है।

NSUI: अमित शाह के इस्तीफे की मांग, देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

NSUI और युवा कांग्रेस ने दिल्ली तथा बिहार में छात्रों पर हुई कथित दमनात्मक कार्रवाई की निंदा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। संगठन ने कहा कि छात्रों के समर्थन में देशभर में आंदोलन चलाया जाएगा।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर NSUI की प्रमुख मांगें

प्रेस वार्ता में NSUI ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कई प्रमुख मांगें रखीं—

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को समाप्त या पुनर्गठित करने की मांग।

पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू की जाए।

समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए।

पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए।

NTA के कथित दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

NSUI:

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

NSUI:पेपर लीक और NTA पर उठाए सवाल

NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में नीट समेत देशभर में 150 से अधिक पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक से जुड़े मामलों के कारण 25 से अधिक अभ्यर्थियों ने आत्महत्या की, लेकिन सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों का हालचाल तक नहीं लिया गया।

NSUI:छात्र नेताओं ने भी जताई चिंता

प्रेस वार्ता में छात्र नेता ऋचा कुशवाहा और गुरमेहर कौर ने भी छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। ऋचा कुशवाहा ने आरोप लगाया कि बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बर्बरता की गई, कई छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर मारपीट की गई तथा छात्राओं के घरों पर देर रात पुलिस कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदर्शन में शामिल छात्राओं को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Content Edited & Published By
Niraj Kumar Sharma