पांकी हिंसा मामला : इंटरनेट सेवा बहाल, धारा 144 जारी…

Panki Latest News: पलामू के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि के लिए लगाए गए तोरण द्वार के कारण पिछले दिनों हुये बवाल के बाद रविवार यानी आज से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी। हालांकि धारा 144 अभी भी लागू रहेगी।

वहीं शांति समिति की बैठक चल रही है जिसमें Palamu DC A Dodde स्थानीय विधायक Dr Saahibhusan Mehta , IPS Indrajeet Mahtha, Palamu SP Chandan Sinha, IPS Alok Priyadarshi, DDC Ravi Anand, सदर SDO Rajesh Shah, पूर्व विधायक Bittu Singh समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग भी उपस्थित हैं।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, इस लिंक पर क्लिक कर Group से जुड़ें

बता दें कि पांकी में पिछले बुधवार को हुए तनाव के बाद जिला प्रशासन ने इलाके में 144 लागू कर दी थी साथ ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी।

File Photo

जिसके बाद 02 पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी। मस्जिद से पत्थर फेंके गए, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने मस्जिद पर पत्थर चलाए। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। अचानक हुए हमले में लगभग 30-40 लड़के गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

घटना के बाद से ही इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। घटना को लेकर पुलिस ने 100 नामजद समेत 1000 से अधिक अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है वहीं मुखिया पति समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, बाकी उपद्रवियों की धड़-पकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है।

About Author