कौन है झारखंड का Library Man ‘मन की बात’ में PM Modi ने की सराहना

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में  Library Man के नाम से जाने जाने वाले चाईबासा के रहने वाले संजय कच्छप की सराहना की। आइए जानते हैं कौन है यह लाइब्रेरी मैन।

दरअसल झारखंड के चाईबासा का रहने वाले 42 वर्षीय Sanjay Kashyap ने 2002 में स्नातक की पढ़ाई के वक्त आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखा। इसके लिए इन्होंने अपने स्तर से हरसंभव कोशिश की, लेकिन गरीबी के कारण महंगी पुस्तकें खरीद पाने में वे असमर्थ थे। वहीं अच्छी पुस्तकें नहीं मिल पाने के कारण उनका यह सपना अधूरा रह गया। हालांकि बाद में उन्हें रेलवे और कृषि विभााग में नौकरी मिल गई।

सरकारी नौकरी मिलने के बाद इन्होंने निर्धन बच्चों की परेशानियों को समझते हुए पुस्तकालय स्थापित करने का अभियान शुरू किया। जिसके कारण इन्हें अब लोग ‘लाइब्रेरी मैन’ के नाम से जानने लगे।

एक जानकारी के अनुसार अब तक इन्होंने कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले में लगभग 40 पुस्तकालयों की स्थापना की है। इन पुस्तकालयों की मदद से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और आदिवासी छात्रों को उनके जरूरत की सारी किताबें आसानी से उपलब्ध हो जा रही है।

About Author