PM Modi ने झारखंड में बताया- मोदी सरकार 3.0 का ‘प्लान’

PM Modi ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के नेताओं ने जमीनें हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम तक बदल दिया और सेना की जमीन को भी लूट लिया। अब समय आ गया है कि झारखंड को इन लोगों से मुक्त करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi ने मंगलवार को झारखंड के दुमका में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के नेताओं को जो पैसा मिल रहा है, वह शराब घोटाले, टेंडर घोटाले और खनिज खनन घोटाले से आ रहा है। साहिबगंज जिले में एक हजार करोड़ के खनन घोटाले का पता चला है।

हर-घर जल योजना में भी भ्रषटाचार: PM Modi
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने जमीनें हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम बदल दिया और सेना की जमीन को भी लूट लिया। अब समय आ गया है कि झारखंड को इन लोगों से मुक्त करें। जेएमएम वालों ने आपकी थाली का राशन लूट लिया है। उन्हें शर्म नहीं आती कि उन्होंने हर घर जल योजना में भी भ्रषटाचार किया PM Modi ने आरोप लगाया।
देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
आशीर्वाद देंगे तो आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा: PM Modi
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के दुमका में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने संताली भाषा में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए संथाल की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह क्रांति की धरती है और यहां के लोगों के आशीर्वाद से एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। अगर हमें आशीर्वाद देंगे तो आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा और विकास के रूप में उसे लौटाऊंगा।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
सरकार बनने के बाद 3 करोड़ और बनेंगे पक्के मकान : PM Modi
पीएम मोदी ने कहा कि मोदी के आने से पहले रोज घोटाले होते थे। कांग्रेस गरीबों के नाम पर पैसे लुटाती थी, लेकिन मोदी ने आकर सब बंद कर दिया। आज जनता का पैसा जनता के हित में खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार ने जिन लोगों को पूछा नहीं, उन्हें हमने पूजा।
जो काम 10 साल में हुआ, अब आगे 5 साल में और बढ़ाया जाएगा। सरकार बनने के बाद 3 करोड़ और पक्के मकान बनेंगे और गरीबों को मकान मिलेंगे।
सोलर लगाने के लिए 75 हजार रुपये देगी मोदी सरकार
पीएम मोदी PM Modi ने कहा कि आपके घर पर सोलर लगाने के लिए मोदी 75 हजार रुपये देगा ताकि आपको बिजली बिल न लगे। इसी सब काम के लिए मोदी को आशीर्वाद चाहिए। वो मोदी को हटाकर घोटाला करना चाहते हैं। झारखंड में किसी के पास 35 करोड़ तो किसी के पास 300 करोड़ कैश मिलता है। आप उन्हें गरीबों का हक लूटने देंगे क्या? जेएमएम और कांग्रेस झारखंड को लूट रही हैं।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता का नाम बदल दिया ताकि जमीन हड़प सकें। जेएमएम ने आपकी थाली का राशन लूटा है। इनको शर्म नहीं आ रही है कि उन्होंने जल जीवन मिशन में भी भ्रष्टाचार किया। JMM और कांग्रेस वालों के यहां नोटों के पहाड़ पकड़े जा रहे हैं। ये पैसा शराब घोटाले, टेंडर घोटाले और खनिज खनन घोटाले से आ रहा है।
400 से ज्यादा एकलव्य आवासीय विद्यालय बना रहे हैं : PM Modi
उन्होंने कहा कि बीजेपी दलित, वंचित और आदिवासियों के लिए समर्पित है और समर्पण और सेवा भाव से काम करती है। हमने आदिवासी कल्याण के लिए बजट चार गुना बढ़ाया है। हम जनजातीय इलाकों में 400 से ज्यादा एकलव्य आवासीय विद्यालय बना रहे हैं और खनिज का पैसा आपके बच्चों के लिए खर्च हो, इसके लिए कानून बनाया है।
दुमका में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी PM Modi ने कहा कि इंडी गठबंधन के लिए सिर्फ अपना वोटबैंक महत्वपूर्ण है। उन्हें आदिवासी समाज के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। जहां-जहां ये लोग सत्ता में आए, आदिवासी समाज और संस्कृति खतरे में पड़ गई। आदिवासियों के खिलाफ इनके हथियार हैं – नक्सलवाद, घुसपैठ और तुष्टीकरण।
देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

लव जिहाद सबसे पहले झारखंड में आया- दुमका में बोले PM Modi
अब झारखंड में एक बड़ा संकट घुसपैठियों का हो गया है और हमारा संथाल परगना इस चुनौती से जूझ रहा है। इसके परिणामस्वरूप कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है और घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। आदिवासी बेटियों की सुरक्षा और उनका जीवन खतरे में है।
इंडी गठबंधन की देशविरोधी राजनीति का एक खतरनाक फॉर्मूला है। इनका फॉर्मूला है – घोर सांप्रदायिक राजनीति करो, घोर तुष्टीकरण की राजनीति करो, अलगाववादियों को संरक्षण दो, आतंकवादियों का बचाव करो और जो इसका विरोध करे, उस पर हिन्दू-मुसलमान करने का आरोप लगा दो PM Modi ने झारखंड की JMM-Congress सरकार को कटधरे में खड़ा करते हुये कहा।
देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें