Ranchi News : रांची में बड़ा आंदोलन, 21 मार्च को मशाल जुलूस, 22 मार्च को चक्का जाम!

Ranchi News : रांची में केन्द्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाओ मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने एकजुट होकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है। करम टोली धुमकुड़िया में हुई प्रेस वार्ता में आदिवासी नेताओं ने झारखंड सरकार पर अपनी परंपराओं को नजरअंदाज करने और समुदाय को आंदोलन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।

देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
Ranchi News : क्या है मुख्य मुद्दा?
जय आदिवासी केन्द्रीय परिषद की अध्यक्ष निरंजना हेरेंज टोप्पो ने बताया कि संथाल आदिवासियों के धार्मिक स्थल मरांग बुरु पर बाहरी धर्मावलंबियों का कब्जा हो गया है, जिससे समुदाय में भारी रोष है।
आदिवासी युवा नेता राहुल तिर्की ने कहा कि प्रसिद्ध आदिवासी हस्तियों पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा और बाबा कार्तिक उरांव के प्रयासों से शुरू हुए सरहुल महोत्सव और शोभायात्रा को समाप्त करने की साजिश की जा रही है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फ्लाईओवर को लेकर बड़ा विरोध
आदिवासी मूलवासी मंच के अध्यक्ष सूरज टोप्पो ने चेतावनी दी कि यदि रांची में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का रैंप सरना स्थल के सामने से नहीं हटाया गया, तो आदिवासी समाज इसके निर्माण और उद्घाटन को रोक देगा। जरूरत पड़ी तो इसके लिए कोर्ट तक का सहारा लिया जाएगा।
आंदोलन का कार्यक्रम
आदिवासी जन परिषद की उपाध्यक्ष कुंदरसी मुंडा ने आरोप लगाया कि सरकार सुनियोजित तरीके से आदिवासी संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रही है।
देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
चम्पा कुजूर ने घोषणा की कि:
- 21 मार्च को दोपहर 3 बजे सभी आदिवासी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के पास एकत्रित होकर मशाल जुलूस निकालेंगे।
- 22 मार्च को सुबह 6 बजे से रांची में प्रमुख चौक-चौराहों पर चक्का जाम किया जाएगा। हालांकि, एम्बुलेंस, अस्पताल, दवा दुकानें और मरीजों को इस बंद से मुक्त रखा जाएगा।
कौन-कौन रहा मौजूद?
इस बैठक में प्रमुख रूप से सुशीला कच्छप, बबलू मुंडा, स्मिथ तिर्की, आकाश तिर्की, विजय कच्छप, रवि मुंडा, सुरेंद्र लिंडा, विक्की लोहरा, अमित मुंडा, संगीता कच्छप, शनि हेमरोम सहित कई अन्य आदिवासी नेता उपस्थित थे।
आदिवासी संगठनों का साफ संदेश है – परंपरा की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे और अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे।
देशभर के Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें