RIMS Director के पत्र की सचाई से जाँच हो जाए तो मंत्री Irfan Ansari सहित अधिकारियों को हथकड़ी लगना तय: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही

RIMS Director

RIMS Director News: रिम्स (RIMS) के निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे के बाद झारखंड की सियासत लगातार गर्म होती जा रही है। अब इस पूरे मामले में राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से CBI जांच कराने की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भानु प्रताप शाही ने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट में लिखा “यदि रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार द्वारा लिखे गए पत्र में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाती है तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि RIMS Director रहे डॉ. राजकुमार जी के पत्र की सच्चाई की जांच हो जाएगी तो मंत्री Irfan Ansari सहित अधिकारियों को भी हथकड़ी लगना तय है।”

RIMS Director

मुख्यमंत्री से CBI जांच कराने की करेंगे मांग- भानु प्रताप शाही

इस्तीफे के बाद तेज हुई राजनीतिक बयानबाजी

रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे के बाद यह मामला लगातार राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है, जबकि सरकार की ओर से अब तक इस पूरे विवाद पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बीच भानु प्रताप शाही के इस बयान ने मामले को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है।

हालांकि, यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही द्वारा लगाए गए आरोप उनके व्यक्तिगत दावे हैं। इन आरोपों की किसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी जांच एजेंसी ने अब तक इन्हें प्रमाणित किया है। मामले में आगे की जांच और सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

RIMS Director