पूर्व मंत्री Mithilesh Thakur

Popular Posts

RKDF University Ranchi:

RKDF University Ranchi: सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और वीडियो से सावधान रहने की अपील, विश्वविद्यालय ने जारी किया आधिकारिक बयान

रांची, 26 जून 2026: RKDF University Ranchi ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे कथित भ्रामक वीडियो और पोस्ट को लेकर आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से केवल विश्वविद्यालय के आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संस्थान के संबंध में प्रसारित की जा रही कुछ जानकारियां तथ्यहीन और भ्रामक हैं।

RKDF University Ranchi:
RKDF University Ranchi द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं और वीडियो को लेकर जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

RKDF University Ranchi: सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य नियमों के अनुरूप

विश्वविद्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि RKDF University Ranchi के सभी शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय कार्य निर्धारित नियमों, वैधानिक प्रावधानों तथा सक्षम प्राधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासन ने कहा कि संस्थान पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्य कर रहा है।

RKDF University Ranchi: शिकायतों के समाधान के लिए विधिक प्रक्रिया उपलब्ध

प्रेस विज्ञप्ति में विश्वविद्यालय ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास संस्थान से संबंधित कोई वास्तविक एवं तथ्यात्मक शिकायत है, तो उसके समाधान के लिए सक्षम प्राधिकारी और विधिक प्रक्रिया उपलब्ध है। बिना किसी प्रमाण के भ्रामक अथवा असत्य जानकारी का प्रसार न केवल छात्रों, अभिभावकों और समाज को भ्रमित करता है, बल्कि संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आधार भी बन सकता है।

RKDF University Ranchi: भ्रामक सामग्री फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

RKDF University Ranchi ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर झूठी एवं भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के मामलों में उपलब्ध कानूनी उपाय अपनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों को गंभीरता से लिया जा रहा है और आवश्यकतानुसार संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RKDF University Ranchi

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

RKDF University Ranchi: आधिकारिक स्रोतों पर ही करें भरोसा

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की सूचना के लिए केवल RKDF University Ranchi के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट एवं भ्रामक दावों से बचें। प्रशासन ने दोहराया कि विश्वविद्यालय पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विधि के शासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सही और प्रमाणिक जानकारी समय-समय पर अपने आधिकारिक माध्यमों से साझा करता रहेगा।

RKDF University Ranchi, RKDF Ranchi News, RKDF University Official Statement, RKDF University Ranchi News, Ranchi Education News, Jharkhand Education News, Fake Social Media Posts, RKDF Press Release

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें