RSS ने पलामू में रखी बनवासी कल्याण आश्रम की नींव

0

Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/wxagqanb/domains/jharkhandreporter.com/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43

WhatsApp Image 2017-09-24 at 20.41.32झारखंड प्रांत के पलामु जिला मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर रविवार को पथ संचलन किया गया। पथ संचलन पलामु कार्यालय से निकलकर मुख्य बाज़ार होते हुये जिला स्कूल के प्रांगण में समाप्त हुई। जिसमें भारत काे स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया।

वाहां मौजूद स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान ‘संकल्प से सिद्धि तक’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेनें का फैसला किया और अपनें क्षेत्र, अपने प्रांत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।   

उसके बाद शाखा मैदान में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता प्रांत संघचालक सिद्धनाथ सिंह नें स्ववंयसेवकों से गरीबों की मदद के लिए आगे आनें का आह्ववाहन किया। इसके साथ ही पलामू के लिए बनवासी कल्याण आश्रम की भी नींव भी रखी गई।

WhatsApp Image 2017-09-24 at 20.40.28
PHOTO- Dhananjay tiwari.

प्रांत संघचालक नें झारखंड में पिछले कई बर्षों से हो रहे धर्मांतरण पर भी चिंता व्यक्त की और स्वयंसेवकों से आदिवासियों के मदद के लिए आगें आनें को कहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में कठाैतिया काेल माइनस के उपाध्यक्ष प्रदीप सामंताे उपस्थित थे। वहां आये सभी लोगों ने अपनें क्षेत्र, अपने प्रांत  काे स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *