RTC Institute of Technology Ranchi में Lean Start-Up एवं MVP पर ऑनलाइन मेंटरिंग सत्र, छात्रों को उद्यमिता की दी गई व्यावहारिक जानकारी

RTC Institute of Technology Ranchi

रांची, 31 जुलाई 2026: RTC Institute of Technology Ranchi (RTCIT) के इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (IIC) द्वारा “Lean Start-Up, Minimum Viable Product (MVP) & Business” विषय पर एमएस टीम्स के माध्यम से एक सफल ऑनलाइन मेंटरिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों एवं शिक्षकों ने ऑनलाइन सहभागिता कर स्टार्ट-अप और नवाचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत सुश्री बिनीता हिंज ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के साथ की। इसके बाद उन्होंने आईआईसी के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार का स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. कुमार ने कहा कि संस्थान में नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने में इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यक्रम में RTC Institute of Technology Ranchi के प्राचार्य डॉ. एन. हरि बाबू का भी स्वागत किया।

RTC Institute of Technology Ranchi (RTCIT) के प्राचार्य डॉ. एन. हरि बाबू ने विद्यार्थियों को नवाचार आधारित सोच विकसित करने, उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के तकनीकी एवं उद्यमिता आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

RTC Institute of Technology Ranchi

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

RTC Institute of Technology Ranchi

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने स्टार्ट-अप, व्यवसाय मॉडल और उद्यमिता से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने विस्तारपूर्वक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम का सफल समन्वयन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री कामेश्वर महतो एवं श्री अमृत ने किया। समापन अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री जयंत वाला ने सभी अतिथियों, वक्ता, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

RTC Institute of Technology Ranchi

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

RTC Institute of Technology Ranchi, RTCIT Ranchi, Lean Start-Up, Minimum Viable Product, MVP, Startup Mentoring, IIC RTCIT, Entrepreneurship, Innovation, Engineering College Ranchi

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

You may have missed