1
1
1
2
3
रांची। RTC Institute of Technology Ranchi (RTCIT) के एनसीसी कैडेट्स ने हाल ही में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी कैंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुल 4 स्वर्ण पदक एवं 1 रजत पदक अपने नाम किए।
यह एनसीसी कैंप 16 मई 2026 से 25 मई 2026 तक मानन विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित किया गया था। कैंप में RTC Institute of Technology Ranchi के कुल 35 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया और अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का शानदार परिचय दिया।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
कैंप के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में RTCIT के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैडेट स्वीटी कुमारी ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति के दम पर गायन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।
वहीं कैडेट डॉली कुमारी ने टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
कैडेट रोशन कुमार ने दोहरी सफलता हासिल करते हुए टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा कैडेट अशोक कुमार ने भी टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
JMM ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
10 दिवसीय कैंप के दौरान कैडेट्स को सेना के अधिकारियों द्वारा “एकता और अनुशासन” (Unity and Discipline) का महत्व समझाया गया। इसके साथ ही शारीरिक प्रशिक्षण, मानसिक विकास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम वर्क से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।
कैंप का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था, जिसमें RTC Institute of Technology Ranchi के कैडेट्स पूरी तरह सफल रहे।

कैंप के दौरान सभी गतिविधियों का निरीक्षण एवं संचालन सीओ संतोष कुमार द्वारा किया गया। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में पूरा कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस दौरान वरिष्ठ एनसीसी कैडेट्स एसजीटी आकृति महतो, सीक्यूएमएस रोनी तिर्की, एसजीटी अनिकेत कुमार एवं एसजीटी साकेत कुमार ने भी विभिन्न गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अन्य कैडेट्स का लगातार मार्गदर्शन किया।
सभी एनसीसी गतिविधियाँ सीटीओ एनसीसी अमित कुमार रवानी, असिस्टेंट प्रोफेसर, सिविल इंजीनियरिंग विभाग एवं एनसीसी इंचार्ज ममता कुमारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, EEE विभाग के निर्देशन एवं देखरेख में संपन्न हुईं।
संस्थान के प्राचार्य Dr. N. Hari Babu ने भी कैडेट्स को लगातार प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा एनसीसी यूनिट को हर संभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिसका परिणाम इस शानदार उपलब्धि के रूप में सामने आया।

RTC Institute of Technology Ranchi केवल तकनीकी शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है। संस्थान में समय-समय पर एनसीसी गतिविधियां, खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तकनीकी सेमिनार एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
संस्थान का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना है।
RTC Institute of Technology Ranchi में B.Tech एवं Diploma स्तर पर कई आधुनिक तकनीकी कोर्स संचालित किए जाते हैं। संस्थान में B.Tech in Computer Science and Engineering, Mechanical Engineering, Civil Engineering, Electrical Engineering, Electronics and Communication Engineering तथा B.Tech in Artificial Intelligence & Machine Learning (AI & ML) जैसे कोर्स उपलब्ध हैं।
इसके अलावा Diploma स्तर पर Mechanical Engineering, Civil Engineering, Electrical Engineering, Mining Engineering एवं Diploma in Computer Science and Engineering जैसे लोकप्रिय कोर्स भी संचालित किए जाते हैं।
एनसीसी कैडेट्स की इस शानदार सफलता से पूरे RTC Institute of Technology Ranchi परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। संस्थान प्रबंधन ने सभी विजेता कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह उपलब्धि न केवल RTCIT के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। संस्थान का मानना है कि इस प्रकार की उपलब्धियां युवाओं को राष्ट्र सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।


Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.