‘सांसद खेल महोत्सव का’ आयोजन 17 फरवरी से: सांसद Sanjay Seth ने दी जानकारी

रांची के सांसद संजय सेठ (Ranchi MP Sanjay Seth) एवं ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के द्वारा आज Ranchi Khel Mahotsav के निमित्त मेडल, ट्रॉफी एवं टी-शर्ट लॉन्च किया गया।

सांसद श्री सेठ ने एक प्रेस को कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुये कहा कि Khel Mahotsav, रांची लोकसभा क्षेत्र का भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक महोत्सव बनने वाला है।

17 फरवरी से 19 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में रांची लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। Jharkhand Olympic Association के तत्वाधान मे आयोजित इस महोत्सव में 6 प्रकार के खेलों से जुड़ी प्रतिस्पर्धा होगी, इसमें बैडमिंटन, एथलेटिक्स, वुशु, तीरंदाजी, योगासन और कबड्डी को शामिल किया गया है।

सभी प्रतियोगिताएं बहुत ही रोचक होंगी और इसके लिए अलग-अलग टीमें भी तैयार कर ली गई है। 3 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में 650 से अधिक मेडल और ट्रॉफी प्रतिभागियों को दिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय महोत्सव के लिए 3087 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में रांची लोकसभा क्षेत्र के 17 प्रखंड और 53 वार्डों का प्रतिनिधित्व होगा। लगभग 200 पंचायतों से खिलाड़ियों की सहभागिता होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को इस खेल से आगे बढ़ने का मिलेगा मौका

कार्यक्रम के अनुसार 17 फरवरी को कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय कोयला मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी के हाथों शुरू होगा। वही केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

खेल के नामी खिलाड़ियों के द्वारा मशाल प्रज्वलित की जाएगी जो लगातार 3 दिन तक यह मशाल प्रज्वलित रहेगी 12 स्कूल के बच्चों के द्वारा बैंड द्वारा ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’ की धुन पर गीत  प्रतियोगिता की जाएगी जिस स्कूल के बच्चे अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा तथा उस स्कूल के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी उद्घाटन समारोह 2 घंटे का होगा

सांसद श्री सेठ ने रांची के सभी स्कूलों के प्रबंधक से अपील करते हुए कहा इस खेल महोत्सव अपने बच्चों को अवश्य भेजें ताकि आने वाले दिनों में इन बच्चों में भी खेल की भावना जागृत हो और खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन होगा उन्होंने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस खेल महोत्सव में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करें।

झारखंड से जुड़े हमारे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, जिन्होंने झारखंड को प्रेरणा दी है, झारखंड के ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा उनकी उपस्थिति भी रहेगी। रांची से जुड़े पद्म अवार्ड से सम्मानित गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी इस कार्यक्रम में रहेगी।

सांसद श्री सेठ ने यह रांची लोकसभा क्षेत्र केनागरिकों से यह भी अनुरोध किया कि कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाएं अपने बच्चों का हौसला बढ़ाएं उनके खेल को देखें क्योंकि नागरिकों की उपस्थिति बच्चों का उत्साह बढ़ाने वाली होगी और यही बच्चे हमें कई मेडल और पुरस्कार लाकर देंगे तथा देश दुनिया में झारखंड और भारत का नाम रोशन करेंगे।

About Author