1
1
1
2
3
Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और तकनीकी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), सरायकेला द्वारा निःशुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक एवं जरूरतमंद युवक इस प्रशिक्षण में नामांकन कर अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।
संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ 22 जून 2026 (सोमवार) से किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 31 दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
Saraikela News: इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिले के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवक भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण विशेष रूप से उन युवाओं के लिए लाभकारी होगा जो स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
प्रशिक्षण में प्रवेश लेने के इच्छुक युवाओं को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Saraikela News: प्रशिक्षण का आयोजन पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), पंजाब नेशनल बैंक परिसर, दिवानसाई, सरायकेला में किया जाएगा।
संस्थान ने बताया है कि प्रशिक्षण के लिए सीटों की संख्या सीमित है। ऐसे में इच्छुक युवक जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया पूरी करें और मोबाइल रिपेयरिंग के क्षेत्र में तकनीकी कौशल हासिल कर स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी और नामांकन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
7479717293, 9199646025, 8789471135, 7250286385, 7007609159, 6200940892
Saraikela News, Mobile Repairing Training, RSETI Saraikela, PNB RSETI, Free Skill Training Jharkhand, Saraikela Kharsawan News, Self Employment Training, Jharkhand Skill Development


Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.