पूर्व मंत्री Mithilesh Thakur

Popular Posts

Sarvjan Pension Yojna

Sarvjan Pension Yojna: रांची में 1.59 लाख से अधिक लाभुकों को चार महीने की पेंशन जारी, DBT से खातों में पहुंचे ₹63.74 करोड़

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी Sarvjan Pension Yojna के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों को अप्रैल से जुलाई 2026 तक की चार माह की पेंशन राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। प्रथम चरण में जिले के 1,59,358 लाभुकों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹63 करोड़ 74 लाख 32 हजार की राशि भेजी गई है।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Sarvjan Pension Yojna

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर प्रत्येक लाभुक के खाते में चार माह की ₹4,000 पेंशन राशि सीधे हस्तांतरित की गई है।

Sarvjan Pension Yojna: इन प्रखंडों के लाभुकों को मिला पेंशन का लाभ

प्रथम चरण में अरगोड़ा शहरी, बरगाई शहरी, बेड़ो, बुंडू, बुंडू नगर पंचायत, बुढ़मू, हेहल शहरी, इटकी, कांके, कांके शहरी, खलारी, लापुंग, मांडर, नगड़ी, नगड़ी शहरी, नामकुम, नामकुम शहरी, ओरमांझी, राहे, रातू, सिल्ली और सोनाहातू के लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान किया गया है।

Sarvjan Pension Yojna:इन क्षेत्रों में भुगतान की प्रक्रिया जारी

जिला प्रशासन के अनुसार अनगड़ा, चान्हो, तमाड़ एवं शहर अंचल के लाभुकों के लिए पेंशन भुगतान की प्रक्रिया अभी जारी है। इन क्षेत्रों के पात्र लाभुकों के खातों में भी जल्द राशि भेजी जाएगी।

Sarvjan Pension Yojna

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Sarvjan Pension Yojna: पेंशन नहीं मिली तो तुरंत कराएं आधार सीडिंग

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों के बैंक खाते में अभी तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची है, वे अपने बैंक खाते को आधार से सीड (Aadhaar Seeding) अवश्य कराएं। आधार सीडिंग नहीं होने की स्थिति में DBT के माध्यम से राशि हस्तांतरित होने में परेशानी आ सकती है।

Sarvjan Pension Yojna: भौतिक सत्यापन कराना भी जरूरी

प्रशासन ने Sarvjan Pension Yojna के सभी लाभुकों से अपने संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन (Physical Verification) कराने की अपील की है। इससे योजना का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहेगा और रिकॉर्ड भी अद्यतन रहेगा।

Sarvjan Pension Yojna

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Sarvjan Pension Yojna: शिकायत या सहायता के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी

यदि किसी लाभुक को पेंशन भुगतान से संबंधित कोई समस्या या शिकायत है, तो वह रांची जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 (अबुआ साथी) पर संपर्क कर सकता है।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Content Edited & Published By
Niraj Kumar Sharma