पूर्व मंत्री Mithilesh Thakur

Popular Posts

Shravani Mela 2026:

Shravani Mela 2026: बाबा धाम में VIP और VVIP दर्शन पर रोक, रविवार और सोमवार को शीघ्र दर्शनम भी बंद

देवघर। Shravani Mela 2026 के सफल और सुगम संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में बाबा मंदिर परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में पंडा धर्मरक्षणि सभा, तीर्थ-पुरोहित समाज और पंडा समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Shravani Mela 2026:

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

बैठक में राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पंडा धर्मरक्षणि सभा के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, सरदार पंडा सहित पंडा समाज के कई प्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा के लिए अपने सुझाव उपायुक्त के समक्ष रखे।

Shravani Mela 2026 में VIP और VVIP दर्शन पर पूर्ण रोक

उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Shravani Mela 2026 के दौरान VIP, VVIP और Out of Turn दर्शन की सुविधा पर पूर्णतः रोक रहेगी।

Shravani Mela 2026:

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

इसके अलावा रविवार और सोमवार को शीघ्र दर्शनम की सुविधा भी पूरी तरह बंद रहेगी। प्रशासन का यह निर्णय श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सभी भक्तों को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

Shravani Mela 2026: जनसहयोग से सफल होगा Shravani Mela 2026

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जनसहयोग के बिना इतने बड़े धार्मिक आयोजन को सफल बनाना संभव नहीं है। उन्होंने पंडा समाज और तीर्थ-पुरोहित समाज से Shravani Mela 2026 के सफल संचालन में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, सुगम जलार्पण और आवासन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी भी दी। साथ ही मेला क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जुड़ी व्यवस्थाओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया।

Shravani Mela 2026:

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

उपायुक्त ने कहा कि पुरोहित समाज की ओर से दिए गए सुझावों पर यथासंभव अमल करते हुए मेला व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रावणी मेला और भादो मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम जलार्पण की सुविधा मिले और वे बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से सुखद अनुभव लेकर लौटें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त श्रीमती सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी श्री रवि कुमार, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, संबंधित अधिकारी और कार्यपालक अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Content Edited & Published By
Niraj Kumar Sharma