Sindri में बंद पड़ी FCI जमीन पर बन सकता है AIIMS जैसा अस्पताल, केंद्र सरकार ने शुरू की प्रक्रिया
FCI सिंदरी यूनिट की अनुपयोगी भूमि पर बनेगा हॉस्पिटल
धनबाद जिले के Sindri क्षेत्र से जुड़ी कई अहम जनहित की समस्याओं पर अब केंद्र सरकार ने ध्यान देना शुरू कर दिया है। धनबाद के सांसद ढुलू महतो द्वारा उठाए गए मुद्दों के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने पत्र लिखकर विभिन्न मामलों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Sindri की FCI जमीन पर बन सकता है सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव Sindri स्थित एफसीआई (FCI) की बंद पड़ी जमीन से जुड़ा है। इस जमीन पर AIIMS स्तर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना की संभावना पर केंद्र सरकार विचार कर रही है।
सांसद ढुलू महतो ने इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने उठाया था, जिसके बाद इस प्रस्ताव को संबंधित विभाग को जांच और आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है। यदि यह योजना मंजूर होती है, तो इससे धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
कर्मचारियों के लीज समझौते का मामला भी जांच में
सांसद द्वारा उठाए गए एक अन्य मुद्दे में FCIL और VSS के कर्मचारियों से जुड़े लीज समझौते की समस्याएं शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में बताया कि इस मामले को विस्तृत जांच और समीक्षा के लिए संबंधित विभाग के पास भेजा गया है। अधिकारियों द्वारा इस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
LPG Cylinder Price : क्या भारत में सच में होने वाली है रसोई गैस की कमी
छाताटांड़ गांव में पेयजल समस्या का समाधान
Sindri क्षेत्र के छाताटांड़ गांव में लंबे समय से पेयजल की समस्या को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए अब गांव में पाइपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था कर दी गई है। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।
क्षेत्र के विकास के लिए सांसद का प्रयास
सांसद ढुलू महतो ने कहा कि Sindri और धनबाद क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र से जुड़े बुनियादी मुद्दों को केंद्र सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित हो सके।
अगर Sindri में एफसीआई की अनुपयोगी जमीन पर AIIMS स्तर का अस्पताल स्थापित होता है, तो यह न सिर्फ धनबाद बल्कि पूरे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकता है।