मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लपेटे में लेने आ रही ED! रघुवर सरकार के 5 मंत्रियों की ACB जांच समेत Top 10 News
जी हां। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाथ लगाने आ रही ED की टीम! लेकिन यह कब होगा, इसकी पक्की जानकारी सिर्फ़ ED को ही है। जिस तरह पिछले दिनों हेमंत सोरेन ने ईडी को लेकर खुले मंच से सख्त चेतावनी दी और उनके पास पहुंचने पर बुरा अंजाम भुगतने की बात कही है, उससे अब लगभग यह तय लग रहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री तक मनी लांड्रिंग मामले की जांच की आंच पहुंचने वाली है।
ईडी ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में मौखिक तौर पर और झारखंड हाई कोर्ट में हलफनामा देकर कहा है कि मनी लांड्रिंग और भ्रष्टाचार के तार हेमंत सोरेन से जुड़े हैं। ईडी को इस मामले में पुख्ता सबूत हाथ लग चुके हैं। ऐसे में अब ED की जांच की जांच मुख्यमंत्री तक पहुँचने की प्रबल संभावना है।
नाराजगी को नज़रअंदाज़ कर कांग्रेस प्रभारी ने सरकार में बने रहने का किया फैसला।
JMM द्वारा प्रत्याशी उतारे जाने के बाद कांग्रेस विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आई, कार्यकर्ताओं समेत कुछ विधायकों ने भी कांग्रेस को सरकार से बाहर होने की मांग दबे स्वर में की। इस बीच झारखन्ड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने सभी कांग्रेस विधायकों के साथ वन टू वन बैठक की, जिसमें विधायकों ने अपनी नाराजगी स्पष्ट ज़ाहिर की लेकिन उनकी नाराजगी को नज़रअंदाज़ कर सरकार में बने रहने का फैसला किया।
बता दें कि जेएमएम द्वारा कांग्रेस को राज्यसभा की सीट नहीं दिये जाने के बाद यह कयास लगाये जा रहे थे कि शायद कांग्रेस अपने चारो मंत्रियों से इस्तिफा कराकर सरकार को बाहर से समर्थन दे सकती है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
रघुवर सरकार के 5 मंत्रियों की ACB जांच के आदेश, आय से कई गुणा अधिक संपत्ति बढ़ने का है मामला
रघुवर सरकार के 5 मंत्रियों की मुश्किल बढ़ने वाली है। हेमंत सोरेन सरकार ने रघुवर सरकार में रहे पांच मंत्रियों की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच ACB यानि Anti Corruption Buero से कराए जाने का आदेश दिया है। सरकार ने अपने आदेश में वर्ष 2020 में याचिकाकर्ता पंकज यादव की याचिका का हवाला दिया है। उक्त याचिका में पंकज कुमार यादव ने पूर्व मंत्री नीलकंठ मुंडा, रणधीर सिंह, नीरा यादव, लुईस मरांडी और अमर बाउरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग को लेकर 28 जनवरी 2020 को जनहित याचिका दाखिल की थी।
याचिकाकर्ता ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को सजा मिल चुकी है। उनकी संपत्ति 123 प्रतिशत ही बढ़ी थी। ऐसे में इन 5 मंत्रियों की संपत्ति में इससे ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। अब इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रघुवर दास सरकार के 5 मंत्रियों पर शिकंजा कस सकता है।
JPSC का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रशासनिक सेवा में सावित्री व पुलिस सेवा में विनोद टॉपर
JPSC Result: झारखंड लोक सेवा आयोग ने मंगलवार देर शाम सातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। प्रशासनिक सेवा में सावित्री कुमारी JPSC Topper और पुलिस सेवा में कुमार विनोद टॉपर बने हैं। मुख्य परीक्षा में कुल 4293 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिसका रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था। जिसमें 802 अभ्यर्थी सफल घोषित हुये थे, बता दें कि टॉप 10 में तीन लड़कियों को स्थान मिला है, वहीं JPSC ने अपने इतिहास में पहली बार 252 दिनों में फाइनल रिजल्ट जारी कर एक कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।
हेमंत सोरेन की CBI जांच हो या नहीं हाई कोर्ट सुनायेगा फैसला, अभीतक संकट में सरकार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए आज जीवन-मरण का दिन है। बुधवार को हेमंत से जुड़े दो अहम मामलों की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हो रही है। हेमंत सोरेन से जुड़े प्रकरण की सीबीआइ जांच कराने पर अदालत का बड़ा फैसला आ सकता है। पहला मामला हेमंत सोरेन द्वारा अपने नाम पर खदान लीज लेने और दूसरा मामला हेमंत, उनका परिवार और उनके करीबियों द्वारा शेल कंपनियां चलाने से संबंधित है। इन दोनों मामलों में झारखंड उच्च न्यायालय में प्रार्थी शिवशंकर शर्मा ने याचिका दाखिल कर सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है। उनका तर्क है कि यह बहुत ही गंभीर मामला है, इस मामले में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार उजागर हुए हैं।
Dumka के 10 लोगों को 25-25 साल की कैद
Dumka News: दुमका में पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप के मामले में मंगलवार को अदालत ने 10 लोगों को 25-25 साल कैद की सजा सुनाई। सामूहिक दुष्कर्म की घटना आठ दिसंबर 2020 को घासीपुर में हुई थी।