नूपुर शर्मा के बहाने रांची में नमाजियों का नंगा-नाच, अबतक का Update


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/wxagqanb/domains/jharkhandreporter.com/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43
Watch Video

पुलिस पर पथराव-तोड़फोड़ करने के बाद नमाज़ियों ने हनुमान मंदिर पर भी पत्थर चलाया है।

नूपुर शर्मा के बयान को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को रांची की सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपद्रवियों ने पत्थरबाजी भी की, पत्थरबाजी में रांची SSP, सिटी SP सहित कई थानों के पुलिसकर्मी घायल हो गये जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए प्रशासन के द्वारा फायरिंग की गई। फायरिंग में 12 लोगों के घायल होने की सूचना है।

पत्थरबाजी के दौरान कुछ लोगों ने महावीर मंदिर में छिपने की कोशिश की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मंदिर पर भी पथराव कर दिया। इस घटना से हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है।

भीड़ ने विधायक अमित यादव के गाड़ी के कांच फोड़ दिए वहीं रांची आए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी लोगों से शांति की अपील है। सीएम ने कहा है लोग ऐसी किसी घटना को अंजाम न दें, जिससे कि वे जुर्म के भागीदार बनें।

झारखंड में अनियंत्रित हुई कानून-व्यवस्था, हर रोज़ बढ़ रहे अपराध, कानून हाथ में ले रहे लोग

हालिया घटनाओं पर ध्यान दें तो गिरिडीह में एक सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला को ससुराल के लोगों ने ही आग के हवाले कर दिया। वहीं गुमला में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद गांववालों ने 2 युवकों को बाइक सहित आग के हवाले कर दिया जिसमें एक युवक की जलकर मौत हो गई, अभी कुछ दिनों पहले ही यहाँ एक मूक बधिर लड़की से रेप की घटना हुई थी।
जमशेदपुर में घर में घुसकर दरोगा के बेटे ने गवाही देनें पर युवक की हत्या कर दी थी।

झारखंड सरकार ने पुलिसकर्मी, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी से लेकर पुलिस निरीक्षक तक को दिया ये तोहफा

झारकंड की गठबंधन सरकार ने पुलिसकर्मियों के हक में एक फैसला लिया है। अब चतुर्थवर्गीय कर्मचारी से लेकर पुलिस निरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों को 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश की सुविधा मिलेगी। बता दें कि पूर्व की रघुवर सरकार में  एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने का प्रस्ताव पारित तो किया था। लेकिन, इसके बदले इन पुलिसकर्मियों के 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश को काट दिया था।

Advt.

अब प्राइवेट विश्वविद्यालयों की नहीं चलेगी मनमानी, सरकार लागू करने जा रहें ये कड़े नियम

झारखंड के अधिसंख्य निजी विश्वविद्यालयों द्वारा आधारभूत संरचनाएं नहीं होने के बावजूद विभिन्न Courses में लगातार नामांकन लिया जा रहा है। अब ऐसे विश्वविद्यालयों पर शिकंजा कसने के लिए राज्य सरकार UGC के दिशा-निर्देशों को राज्य में अनिवार्य रूप से लागू कराने की तैयारी है। इसे लेकर राज्य सरकार द्वारा गठित माडल नियमावली में बदलाव किया जा रहा है।

झारखंड में अगले 4 दिनों में पहुंचेगा मानसून
आम तौर पर केरल में मानसून आने के 10 से12 दिन बाद झारखंड में आ जाती है। लेकिन इस साल 10 दिन से ज्यादा हो जाने के बाद भी झारखंड में मानसून नहीं पहुंच पाया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन  के बाद राज्य में मानसून दस्तक दे सकता है।

About Author