चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : Vinod Pandey JMM

Vinod Pandey JMM ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Vinod Pandey JMM ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

झारखंड मुक्ति मार्च के महासचिव Vinod Pandey JMM ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के दौरान सरकार ने देश की वास्तविक आर्थिक स्थिति को जनता से छिपाकर रखा और अब चुनाव खत्म होते ही लोगों को त्याग और कटौती का उपदेश दिया जा रहा है।

Vinod Pandey JMM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशवासियों को पेट्रोल बचाने, सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्राएँ रोकने, विदेशी सामान छोड़ने और घर से काम करने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि जिस वैश्विक आर्थिक संकट और युद्ध की बात अब की जा रही है, उसकी स्थिति पहले दिन से बनी हुई थी। तब सरकार ने जनता को सच्चाई क्यों नहीं बताई?

उन्होंने आरोप लगाया कि पांच राज्यों के चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने जानबूझकर आर्थिक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय दबावों को छिपाकर रखा। Vinod Pandey JMM ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही अब जनता को “कम खर्च करो, कम घूमो और कम खरीदो” जैसे संदेश दिए जा रहे हैं, जिससे साफ है कि सरकार राजनीतिक लाभ के लिए वास्तविक हालात छिपा रही थी।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

Vinod Pandey JMM ने विदेश नीति को बताया विफल

अपने बयान में Vinod Pandey JMM ने कहा कि आज भारत की विदेश नीति हर मोर्चे पर कमजोर साबित हो रही है। जिन देशों को कभी भारत का सबसे बड़ा मित्र बताया जाता था, वही देश अब दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है और इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता की जिंदगी पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने “विश्वगुरु”, “न्यू इंडिया” और “5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी” जैसे बड़े-बड़े सपने दिखाए थे, लेकिन वास्तविकता यह है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर है और रुपये की कीमत लगातार कमजोर हो रही है।

Maiya Samman Yojana Verification Last Date 2026

जनता पर बढ़ता बोझ और सरकार का उपदेश

Vinod Pandey JMM ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाकर जनता की जेब पर बोझ डाला जा रहा है। आर्थिक नीतियों ने पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ दी है और अब सरकार खुलकर जनता से त्याग की उम्मीद कर रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ जनता को विदेश यात्राएँ रोकने और डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने की सलाह दी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री लगातार विदेश दौरों पर जा रहे हैं। अगर वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग इतनी जरूरी हैं, तो क्या सरकार खुद उसका पालन नहीं कर सकती?

RTC Institute of technology Ranchi
RTC Institute of technology Ranchi

“जनता को समाधान चाहिए, सिर्फ भाषण नहीं” : Vinod Pandey JMM

अपने बयान के अंत में Vinod Pandey JMM ने कहा कि देश की जनता से कभी थाली बजवाई गई, कभी मोमबत्ती जलवाई गई और अब कम खर्च करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर 12 वर्षों के शासन के बाद भी समाधान सिर्फ जनता के त्याग में ही दिखाई दे रहा है, तो विकास के दावे पर गंभीर सवाल उठते हैं।

उन्होंने कहा कि जनता टैक्स भी दे, महंगाई भी सहे, बेरोजगारी भी झेले और अंत में उपदेश भी सुने, यह लोकतंत्र नहीं बल्कि आम लोगों के साथ अन्याय है।

— Vinod Pandey JMM, महासचिव, झारखंड मुक्ति मार्च

You may have missed