BJP Jharkhand News: किसने दिया दगा-कौन रहा साथ, निजी एजेंसी बना रही रिपोर्ट
![bjp jharkhand news](https://jharkhandreporter.com/wp-content/uploads/bjp-flag-1024x576.png)
BJP Jharkhand News: लोकसभा चुनाव 2024 में किस नेता ने कितना काम-काज किया और कौन भीतरधात कर पार्टी को नुकसान कर रहा इसे लेकर केंद्रीय संगठन व्दारा रिपोर्ट तैयार हो रही है। खासबात यह है कि इस बार एक रिपोर्ट एक निजी एजेंसी भी तैयार कर रही है।
![BJP Jharkhand](https://jharkhandreporter.com/wp-content/uploads/11111-1024x237.png)
Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
BJP Jharkhand News: 4 जून से पहले दिल्ली पहुंच जाएगी रिपोर्ट
प्रदेश के बड़े नेताओं से लेकर लोकसभा चुनाव में जिनका टिकट कटा वे, प्रदेश सरकार के मंत्री एवं संगठन के प्रमुख नेता को इस एजेंसी और संगठन ने सर्विलांस पर रखा है। यह रिपोर्ट 4 जून से पहले दिल्ली पहुंच जाएगी, लेकिन इस पर मंथन मतगणना होने के बाद होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इन रिपोर्ट्स के बाद राज्य के कई भाजपा नेताओं की परेशानियाँ बढ़ सकती हैं।
![BJP Jharkhand](https://jharkhandreporter.com/wp-content/uploads/1890x810_Suryaghar-1.jpg)
Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
BJP Jharkhand News: रिपोर्ट्स के बाद राज्य के कई भाजपा नेताओं की बढ़ सकती हैं परेशानियाँ
सूत्रों की मानी जाए तो भाजपा का केंद्रीय संगठन 02 रिपोर्ट तैयार करवा रहा है। एक रिपोर्ट निजी एजेंसी के जरिए तैयार हो रही है। जबकि दूसरी रिपोर्ट संगठन के दूसरे प्रांतों से भेजे गए नेता तैयार कर रहे हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण रिपोर्ट जिस पर एक्शन होने की संभावना है, वह निजी एजेंसी की मानी जा रही है।
![BJP Jharkhand](https://jharkhandreporter.com/wp-content/uploads/1000x450_Lakhpati-didi.jpg)
ऐसा बताया जाता है कि पहले चरण में 3 सीटों (पलामू, खूंटी और लोहरदगा) पर हुये वोटिंग की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, जबकि बाकी बचे चरणों की 9 सीटों की रिपोर्ट अभी तैयार होनी है।
BJP Jharkhand News: जिनके टिकट कटे उनपर नज़र
BJP Jharkhand News: बताया जाता है कि केंद्रीय संगठन जो रिपोर्ट तैयार करवा रहा है उसमें जिन सांसदों के टिकट काटे गए उनकी भूमिका के साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री जिस लोकसभा या विधासभा क्षेत्र के हैं, उसमें उनका काम-काज कैसा रहा, इस पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है।
![bjp jharkhand news](https://jharkhandreporter.com/wp-content/uploads/anna-yt.png)
भाजपा ने इस बार लोहरदगा से सुदर्शन भगत, दुमका से सुनील सोरेन तो वहीं पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पर मौजदा उम्मीदवारों के टिकट काट नये चेहरों को उतारा है आजसू खाते 1 सीट छोड़ बाकी सीटों पर मौजूदा उम्मीदवारों पर ही भाजपा ने भरोसा जताया है। ऐसे में किन नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में कितनी सक्रियता से काम किया, इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार हो रही है।
Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें
BJP Jharkhand News: झारखंड से BJP ने इन उम्मीदवारों पर जताया है भरोसा
- • रांची- संजय सेठ Sanjay Seth
- • जमशेदपुर-विद्युतवरण महतो Vidyut Varan Mahto
- • कोडरमा-अन्नपूर्णा देवी Annpurna Devi
- • सिंहभूम- गीता कोड़ा Geeta Koda
- • खूंटी- अर्जुन मुंडा Arjun Munda
- • राजमहल- ताला मरांडी Tala Marandi
- • दुमका- सुनील सोरेन की जगह (सीता सोरेन) Sita Soren
- • गोड्डा- निशिकांत दुबे Nishikant Dubey
- • लोहरदगा- समीर उरांव Sameer Oraon
- • पलामू- विष्णुदयाल राम BD Ram
- • धनबाद- ढुलू महतो Dulu Mahato
- • चतरा- कालीचरण सिंह Kalicharan Singh
- • हजारीबाग- मनीष जायसवाल Manish Jaiswal
- • गिरिडीह- NDA प्रत्याशी के रूप में (AJSU के चंद्रप्रकाश चौधरी) Chandra Prakash Choudhary
Important News सीधे अपने WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें