1
1
1
2
3
रांची : सेना भर्ती कार्यालय, रांची द्वारा Jharkhand Agniveer Bharti 2026 के तहत आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षा 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है।
भर्ती प्रक्रिया को लेकर सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन पूरी तरह मेरिट आधारित और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाता है। अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल, एजेंट या फर्जी व्यक्ति के झांसे में नहीं आने की सलाह दी गई है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, Jharkhand Agniveer Bharti 2026 के लिए सभी पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है ताकि एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड किया जा सके।
परीक्षा का आयोजन एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, तिथि और समय के अनुसार किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दर्ज सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक होगा।
पीएम मोदी को झामुमो का खुला पत्र
Jharkhand Agniveer Bharti 2026 की CEE परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा:
अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

यदि किसी अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया या परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो, तो वे Army Recruiting Office, Ranchi से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी JIA पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायत या प्रश्न दर्ज कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय ने विशेष रूप से चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि Jharkhand Agniveer Bharti 2026 में चयन केवल योग्यता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। किसी भी दलाल या एजेंट द्वारा चयन दिलाने का दावा पूरी तरह भ्रामक है। अभ्यर्थियों को ऐसे लोगों से दूर रहने और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने की सलाह दी गई है।
