Capital University Jharkhand में मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के निधन पर शोकसभा, विश्वविद्यालय परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026-09-07 at 10.43.03 AM

कोडरमा, झारखंड। झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के निधन पर Capital University Jharkhand में गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनके सम्मान एवं स्मृति में विश्वविद्यालय की सभी नियमित कक्षाएँ स्थगित रखी गईं और विश्वविद्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया।

शोकसभा में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा श्री सुदिव्य कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर Capital University Jharkhand के कुलपति प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने श्री सुदिव्य कुमार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनका निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

कुलपति प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

विश्वविद्यालय परिवार की ओर से दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार एवं निकटजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर का वातावरण भावुक एवं गंभीर रहा।

Capital University Jharkhand परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

शोकसभा एवं प्रार्थना सभा में श्री प्रदीप भारद्वाज, डॉ. अजय कुमार बरनवाल, डॉ. सुलोचना नायक, डॉ. कविता कुमारी, श्री विशाल कुमार यादव, श्री मिथिलेश सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

You may have missed