CCL News:सीसीएल में New Labour Codes पर दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
रांची, 26 जून 2026:* CCL News के तहत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने कार्यस्थलों पर New Labour Codes के प्रभावी अनुपालन और बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 26 और 27 जून 2026 को मानव संसाधन विकास विभाग (HRD) द्वारा एमटीसी, एचआरडी, सीसीएल में आयोजित किया जा रहा है।
CCL News: इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीसीएल के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, खान प्रबंधक, क्षेत्रीय मानव संसाधन अधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि (JCSC, वेलफेयर बोर्ड एवं सेफ्टी बोर्ड), एससी-एसटी-बीसी काउंसिल, INMOSSA, CMOAI तथा ठेकेदारों के प्रतिनिधियों सहित कुल 105 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
CCL News: कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सीसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्र शेखर तिवारी, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज कुमार, महाप्रबंधक (एचआरडी) श्री एम.एफ. हक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, भारत सरकार के पूर्व मुख्य श्रम आयुक्त डॉ. ओंकार शर्मा ने अतिथि संकाय विशेषज्ञ के रूप में New Labour Codes के विभिन्न प्रावधानों और उनके व्यावहारिक क्रियान्वयन पर विस्तृत जानकारी साझा की।
CCL News: अपने संबोधन में मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा लागू किए गए New Labour Codes के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों का प्रभावी अनुपालन सुरक्षित, पारदर्शी और उत्तरदायी कार्य संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
CCL News: निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्र शेखर तिवारी ने बदलते औद्योगिक परिवेश में निरंतर ज्ञानवर्धन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने और New Labour Codes के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अद्यतन ज्ञान से लैस होना आवश्यक है।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ. ओंकार शर्मा ने चारों श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों, कानूनी दायित्वों, अनुपालन प्रक्रिया तथा व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। संवादात्मक शैली में आयोजित इस सत्र में प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे तथा अपने अनुभव साझा किए।
CCL News के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला दिन उपयोगी चर्चाओं और सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पहल सीसीएल में श्रम कानूनों की बेहतर समझ विकसित करने, अनुपालन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा कार्यस्थलों पर बेहतर औद्योगिक संबंध स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
CCL News, New Labour Codes, CCL Training Program, Labour Codes India, Central Coalfields Limited, HRD CCL, Labour Law Training, CCL Ranchi, Coal India News
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.