1
1
1
2
3
रांची : मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों में शिक्षा विभाग में 9,000 से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया है, जबकि पिछले दो वर्षों में 16 हजार से अधिक नियुक्तियां की गई हैं। मुख्यमंत्री यह बातें झारखंड मंत्रालय में आयोजित नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कक्षा 01 से 05 तक के लिए 160 और कक्षा 06 से 08 तक के लिए 156 सहायक आचार्यों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही 17 आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में नवनियुक्त अभ्यर्थी और उनके परिजन उपस्थित रहे।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना के माध्यम से स्कूलों के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा रहा है ताकि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल नौकरी करने वाले कर्मचारी नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं। नवनियुक्त शिक्षकों से उन्होंने अपील की कि वे गांव-गांव जाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां देश के कई हिस्सों में पेपर लीक और भर्ती घोटालों की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं झारखंड सरकार लगातार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार बनने के बाद विभिन्न विभागों में लगातार नियुक्तियां की गई हैं और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षक सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाने से कतराते हैं, लेकिन झारखंड जैसे राज्य के समग्र विकास के लिए दुर्गम इलाकों में काम करना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को बेहतर भविष्य देने की जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की लगभग 60 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ना राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।
उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेकर राज्य की बेटियां आज बड़े पदों तक पहुंच रही हैं और समाज में नई पहचान बना रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय बदल चुका है और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
CM Hemant Soren ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि उन्हें ऐसे क्षेत्रों में जाकर काम करना होगा जहां बच्चों के सामने कई सामाजिक और आर्थिक चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, जिन्हें सही मार्गदर्शन देकर बेहतर भविष्य दिया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि युवा पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो झारखंड का भविष्य और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमा शंकर सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.