Devesh Tiwari Jharkhand ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से की मुलाकात, श्री बंशीधर मंदिर कॉरिडोर एवं समग्र विकास पर सौंपा विस्तृत प्रस्ताव
नई दिल्ली, 31 जुलाई 2026: Devesh Tiwari Jharkhand, जो ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की झारखंड राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य हैं, ने भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री Gajendra Singh Shekhawat से शिष्टाचार भेंट कर झारखंड के गढ़वा जिले स्थित ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर के समग्र पुनर्विकास, मंदिर कॉरिडोर निर्माण तथा धार्मिक पर्यटन के विकास से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव सौंपा।
श्री बंशीधर मंदिर को धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने पर जोर
बैठक के दौरान Devesh Tiwari Jharkhand ने बताया कि श्री बंशीधर मंदिर पूर्वी भारत के प्रमुख एवं प्राचीन वैष्णव तीर्थस्थलों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Devesh Tiwari Jharkhand ने मंदिर परिसर के समग्र विकास, आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के निर्माण, ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विरासत के संरक्षण तथा श्री बंशीधर नगर को राष्ट्रीय स्तर के धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Feasibility Study और Master Plan तैयार करने का किया आग्रह
Devesh Tiwari Jharkhand ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि श्री बंशीधर मंदिर को केंद्र सरकार की धार्मिक एवं विरासत पर्यटन योजनाओं से जोड़ा जाए। साथ ही मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए विस्तृत Feasibility Study और Master Plan तैयार कर परियोजना का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
धार्मिक पर्यटन से बढ़ेंगे रोजगार और विकास के अवसर
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, महाकाल लोक सहित देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास की तर्ज पर यदि श्री बंशीधर मंदिर का भी समग्र विकास किया जाता है, तो झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वी भारत में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
धार्मिक विरासत के संरक्षण पर हुई सकारात्मक चर्चा
बैठक के दौरान मंदिर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन अवसंरचना के विकास और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। Devesh Tiwari Jharkhand ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सकारात्मक पहल करेगी, जिससे गढ़वा जिले के धार्मिक एवं पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें