Alamgir Alam ने जेल में टहलते हुए बिताई पहली रात… ED रिमांड में पूछे जा रहे ये 8 सवाल

Alamgir Alam

“टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम Alamgir Alam को गुरुवार रांची के PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 6 दिनों की हिरासत में भेज दिया।

ED प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम Alamgir Alam को टेंडर में 1.5 प्रतिशत कमीशन मिलता था। ईडी का कहना है कि बरामद 32.20 करोड़ रुपये की नकदी भी आलमगीर आलम के लिए एक फ्लैट में रखी गई थी।

Alamgir Alam

यह जानकारी ED ने PMLA के विशेष न्यायाधीश की अदालत में आलमगीर आलम Alamgir Alam को पेश करते समय दी। बताया गया कि सितंबर 2022 में मंत्री को कमीशन के रूप में 3करोड़ रुपये मिले थे, जो एक इंजीनियर ने दिए थे।

Highlights in Alamgir Alam Case

  • पीएस संजीव लाल Sanjeev Lal अपने नौकर के घर रखता था कैश
  • कमीशन के पैसों के बंटवारे की प्रक्रिया तय
  • कई अधिकारियों की भी बढ़ेगी मुश्किलें

हालांकि, दोनों पक्षों की तरफ सुनने के बाद, कोर्ट ने आलमगीर आलम को 6 दिनों की हिरासत में भेज दिया।

Alamgir Alam

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

ED ने Alamgir Alam को रिमांड पर लेने के बताए 8 कारण:

  1. आरोपी एक प्रभावशाली व्यक्ति है और मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में शामिल है।
  2. तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी पुष्टि आरोपी से करनी है।
  3. अवैध आय अर्जित करने में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करनी है।
  4. गिरफ्तार संजीव कुमार लाल और जहांगीर आलम से मिली जानकारी की आलमगीर आलम से पुष्टि करनी है।
  5. ठेकों में कमीशनखोरी में शामिल वरीय सरकारी अधिकारियों समेत अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच करनी है, जिन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है।
  6. आलमगीर आलम बयान दर्ज कराते समय सहयोग नहीं कर रहे हैं और प्रतिक्रिया देने में टाल-मटोल कर रहे हैं।
  7. अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान करनी है, जिनका लाभ आरोपी व्यक्तियों ने उठाया है।
  8. मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल कथित और संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाना है।

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

बता दें कि ईडी की छापेमारी के बाद, करोड़ों रुपए की नकद बरामदगी के बाद, झारखंड की राजनीति में हलचल मच गई है। बीजेपी लगातार इस मुद्दे पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार को निशाने पर ले रही है।

Alamgir Alam

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Tender का 1.5% कमीशन था Alamgir Alam का हिस्सा

ED की जाँच में पाया गया कि Alamgir Alam आलमगीर आलम का हिस्सा आवंटित निविदा राशि का 1.5 प्रतिशत था और एक मामले में यह भी पता चला कि आलमगीर आलम को उसके हिस्से का 3 करोड़ रुपये का कमीशन मिला था, जो किसी सहायक अभियंता द्वारा सितंबर 2022 में भेजा गया था।

Alamgir Alam ed

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

इस घोटाले में आरोपियों से पुछताछ के बाद कुछ अन्य सरकारी अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। इसलिए ED ने आरोपी की 10 दिनों की हिरासत की मांग की थी। ED की ओर से कहा गया है कि कमीशन के संग्रह और वितरण की पूरी प्रक्रिया को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल और ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक इंजीनियरों ने किया था।

Alamgir Alam

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

Alamgir Alam ने जेल में टहलते हुए बिताई पहली रात

Important News सीधे WhatsApp पर पाएं, Group से जुड़ें

alamgir alam jharkhand

About Author