Garhwa News : नकली बेसन से बन रहे थे बूंदी के लड्डू, गढ़वा में SDM की छापेमारी में बड़ा खुलासा

नकली बेसन से बन रहे थे बूंदी लड्डू, SDM की छापेमारी में खुलासा

नकली बेसन से बन रहे थे बूंदी लड्डू, SDM की छापेमारी में खुलासा

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। Garhwa News के तहत सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) संजय कुमार ने रेहला रोड स्थित एक बूंदी लड्डू निर्माण कारखाने पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बाजार में बेसन के नाम पर बिक रहे बूंदी लड्डू असल में मिलावटी सामग्री से तैयार किए जा रहे थे।

Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें

बेसन की जगह इस्तेमाल हो रहा था मिलावटी आटा

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कारखाने में शुद्ध बेसन मौजूद ही नहीं था। पूछताछ के दौरान संचालक ने बताया कि वह बाजार समिति से सस्ते दामों पर तथाकथित “गुलकंद बेसन” खरीदता है। आरोप है कि इस मिश्रण में खेसारी दाल, घटिया गुणवत्ता की मैदा और अरवा चावल का आटा मिलाया जाता था।

छापेमारी के दौरान मौके से निम्न गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री और दो बोरी मैदा भी बरामद की गई। इसके बाद SDM की टीम ने बाजार समिति स्थित संबंधित दुकानों में भी जांच की और संदिग्ध सामग्री की बिक्री की जानकारी जुटाई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि मिलावटी लड्डुओं की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी।

RTC Institute of technology Ranchi

गढ़वा बस स्टैंड से रमकंडा तक हो रही थी सप्लाई

जांच के दौरान जानकारी मिली कि इस कारखाने में तैयार बूंदी के लड्डू गढ़वा बस स्टैंड, मेन बाजार और रमकंडा सहित कई इलाकों में सप्लाई किए जाते थे। मौके पर बड़ी मात्रा में बूंदी तैयार होती हुई भी मिली।

मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर प्रशासन सख्त

SDM संजय कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि पहले भी नकली मिठाई बेचने के आरोप में कार्रवाई झेल चुके कुछ कारोबारी फिर से इसी धंधे में सक्रिय हो गए हैं।

प्रशासन अब ऐसे लोगों को आदतन अपराधी मानते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। SDM ने साफ कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने का मतलब यह नहीं कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जाए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र

लोगों की सेहत के साथ हो रहा था खिलवाड़

Garhwa News में सामने आए इस मामले ने एक बार फिर खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिलावटी मिठाइयों का सेवन लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खाने-पीने की चीजें खरीदते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

Medifirst

You may have missed