Garhwa News: दो माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रखंड कार्यालय का घेराव
Garhwa News: झारखंड के Garhwa जिले के मझिआंव प्रखंड में राशन वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। टड़हे गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह से जुड़े डीलर भागीरथी साव पिछले दो महीनों से उन्हें राशन नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं, लाभुकों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के भी आरोप लगाए गए हैं।
Garhwa News: दो महीने से नहीं मिला राशन, रिकॉर्ड में दिखाया वितरण
Garhwa News: ग्रामीणों के अनुसार, उन्हें लगातार दो माह से राशन नहीं दिया गया है, जबकि उनसे अंगूठा लगवाकर रिकॉर्ड में वितरण दिखाने की बात सामने आई है। इसको लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। अपनी समस्या को लेकर ग्रामीण मझिआंव प्रखंड कार्यालय पहुंचे और प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) को आवेदन सौंपते हुए जल्द से जल्द राशन उपलब्ध कराने की मांग की।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Garhwa News: डीलर पर अभद्र व्यवहार का आरोप
प्रदर्शन का नेतृत्व उप प्रमुख फूलकली देवी ने किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी वे राशन लेने डीलर के पास जाते हैं, तो उन्हें “राशन नहीं आया” कहकर वापस लौटा दिया जाता है। आरोप है कि कारण पूछने पर डीलर द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया।
Garhwa News: जांच और कार्रवाई की मांग
मझिआंव प्रखंड कार्यालय के घेराव के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि गरीब परिवारों को उनका हक समय पर मिलना चाहिए।
प्रदर्शन में श्रवण राम, अनीता देवी, लालती देवी, राजमती देवी, रानी देवी, माया देवी, अनिल कुमार पासवान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दो माह का बकाया राशन नहीं दिया गया और मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Garhwa News, Jharkhand News, Majhiaon Block, Ration Distribution Issue, PDS Jharkhand, Garhwa Protest
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें