Garhwa News : स्कूल में अश्लील गानों पर डांस का मामला, प्रिंसिपल सस्पेंड; दो शिक्षकों पर भी होगी कार्रवाई
गढ़वा में स्कूल में अश्लील गानों पर डांस, प्रिसिंपल सस्पेंड
गढ़वा। Garhwa News में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिले के मेराल प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया में आयोजित विदाई समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में अश्लील गानों पर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि दो अन्य शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
वायरल वीडियो के बाद खुला मामला
Garhwa News के अनुसार, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह के दौरान स्कूल परिसर में डीजे लगाया गया था। इस दौरान डीजे पर अश्लील और आपत्तिजनक गाने बजाए गए और कुछ शिक्षक छात्राओं के साथ नृत्य करते हुए दिखाई दिए। यह घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसे विद्यालय की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण के खिलाफ माना।
प्रिंसिपल को किया गया निलंबित
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए झारखंड सरकारी सेवक नियमावली, 2016 के तहत प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, गढ़वा निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें निलंबन अवधि में कार्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। विभागीय नियमों के अनुसार उन्हें इस अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।
झारखंड में अप्रैल से शुरू होगा गहन मतदाता पुनरीक्षण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
दो शिक्षकों पर सेवा समाप्ति की प्रक्रिया
Garhwa News के मुताबिक, इस मामले में सहायक शिक्षक पुरुषोत्तम पंडित और सुबेश्वर राम की भूमिका भी अनुचित पाई गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने झारखंड सहायक अध्यापक सेवाशर्त नियमावली, 2021 के तहत दोनों शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दो दिनों के भीतर इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा को उपलब्ध कराई जाए।
शिक्षा विभाग ने दी सख्त चेतावनी
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में अनुशासन, नैतिकता और शैक्षणिक वातावरण की गरिमा बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षक द्वारा मर्यादा के विपरीत आचरण या अनुशासनहीनता को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Garhwa News में सामने आए इस मामले के बाद शिक्षा विभाग ने साफ संकेत दिया है कि स्कूलों में अनुशासन और शिक्षा का माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।