Godda News: महागामा के पूर्व विधायक ने वंशावली बनाने में रिश्वतखोरी का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल
Godda News: महागामा (गोड्डा): गोड्डा जिले के महागामा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक Ashok Kumar द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने झारखंड और विशेषकर गोड्डा की प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पूर्व विधायक ने दावा किया है कि महागामा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को अपनी वंशावली बनवाने के लिए 02 माह तक अंचल कार्यालय का चक्कर पर चक्कर लगाना पड़ा, उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार प्रयास और पैरवी के बावजूद बिना बिचौलियों को ₹14 हजार दिए उनका काम नहीं हो सका।
महागामा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक Ashok Kumar ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा- “महागामा में सबसे वरिष्ठ कांग्रेसी अपना वंशावली बनवाने के लिए दो माह तक अंचल कार्यालय का चक्कर पर चक्कर लगाये,खूब पैरबी भी कराए पर बिना बिचौलिए को चौदह हज़ार दिए वंशावली नहीं बनवा पाए ,वाह जी कांग्रेस सरकार”
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
पूर्व विधायक की इस पोस्ट के वायरल होने के बाद महागामा सहित पूरे गोड्डा जिले में चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि सरकार में रहते हुये कांग्रेसी नेताओं को भी सरकारी कार्यालयों में इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो आम नागरिकों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Godda News: पूर्व विधायक की पोस्ट से उठे सवाल
याहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व विधायक ने लिखा है कि उन्होंने दो माह तक अंचल कार्यालय का चक्कर लगाया और काफी प्रयास भी किए, लेकिन वंशावली प्रमाणपत्र नहीं बन पाया। उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए संकेत दिया कि कथित रूप से पैसे देने के बाद ही कार्य संभव हो सका।
Godda News: प्रशासनिक व्यवस्था पर बहस तेज
पूर्व विधायक की पोस्ट के बाद क्षेत्र में वंशावली प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया और अंचल कार्यालय की कार्यशैली को लेकर बहस शुरू हो गई है। स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
Godda News: हालांकि, इस मामले में अभी तक संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में पूर्व विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। लेकिन राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चा जारी है तथा लोग प्रशासन से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
नोट: यह समाचार पूर्व विधायक द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए सार्वजनिक दावे के आधार पर तैयार किया गया है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन का पक्ष सामने आने पर समाचार को अपडेट किया जा सकता है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.