1
1
1
2
3
Janjati Sanskritik Samagam : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 24 मई को दिल्ली के लाल किला मैदान में भव्य जनजाति सांस्कृतिक समागम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर से हजारों की संख्या में जनजातीय समाज के लोग शामिल होंगे। आयोजन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपना संबोधन देंगे।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
जनजाति सुरक्षा मंच की ओर से आयोजित इस समागम का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा के उलगुलान आंदोलन, जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा द्वारा अंग्रेजों और मतांतरण के खिलाफ चलाए गए संघर्ष की झलक भी देखने को मिलेगी।
इसके अलावा बिरसाइत धर्म, जनजातीय अस्मिता और समाज की सांस्कृतिक विरासत को लेकर विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
जिसे मृत समझकर दफनाया गया, वह एक हफ्ते बाद लौटा जिंदा
समागम शुरू होने से पहले दिल्ली के पांच प्रमुख स्थानों से भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। राजघाट चौक, रामलीला मैदान, अजमेरी गेट, कुदशिला बाग और श्यामगिरि मंदिर से निकलने वाली यात्राओं में लोग पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होंगे।
जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक राजकिशोर हांसदा ने बताया कि यह शोभायात्रा जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत करेगी।

इस कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों से लोग भाग लेने पहुंचेंगे। आयोजन में शामिल होने वाले लोगों के लिए 46 से अधिक विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।
झारखंड से रांची, टाटा और दुमका से विशेष ट्रेनें दिल्ली के लिए रवाना होंगी। भागलपुर से भी एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों में रास्ते के कई स्टेशनों से भी यात्री सवार होंगे।
दिल्ली पहुंचने वाले जनजातीय समाज के लोगों के लिए 80 स्कूलों में ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं बस और अन्य वाहनों से पहुंचने वाले लोगों के लिए रामलीला मैदान में भी भोजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जनजाति सुरक्षा मंच के क्षेत्र संयोजक संदीप उरांव के अनुसार, झारखंड से करीब 4,500 लोगों ने इस समागम में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम को लेकर जनजातीय समाज में काफी उत्साह देखा जा रहा है।


Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.