1
1
1
2
3
रांची। झारखंड में मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और समावेशी बनाने के उद्देश्य से Special Intensive Revision यानी SIR In Jharkhand अभियान की शुरुआत 20 जून 2026 से की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी K Ravi Kumar ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि “एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से नहीं छूटे।”
निर्वाचन सदन में आयोजित मीडिया ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता के दौरान CEO Jharkhand ने कहा कि SIR In Jharkhand के तहत राज्यभर में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी K Ravi Kumar ने बताया कि SIR In Jharkhand अभियान के दौरान बीएलओ प्रत्येक मतदान केंद्र क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने और सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों तक बीएलओ नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
20 जून से 29 जून 2026 तक तैयारी, प्रशिक्षण और आवश्यक मुद्रण कार्य किए जाएंगे।
30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी।
दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि SIR In Jharkhand अभियान के दौरान किसी भी मतदाता का नाम बिना उचित सुनवाई के मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाह आधारित सूचनाओं पर ध्यान न दें।
उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया केवल भारतीय नागरिकों के लिए लागू होगी और विदेशी नागरिक इसमें शामिल नहीं होंगे।
K Ravi Kumar ने मतदाताओं, मीडिया प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के बीएलए तथा संबंधित अधिकारियों से अपील की कि वे SIR In Jharkhand अभियान में सक्रिय सहयोग करें ताकि झारखंड की मतदाता सूची अधिक स्वच्छ, विश्वसनीय और त्रुटिरहित बन सके।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी Subodh Kumar, ट्रेनिंग नोडल Dev Das Dutta, उप निर्वाचन पदाधिकारी Dheeraj Thakur एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी Sunil Kumar सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।


Bystander (Mukdarshak) In Dis Very World Of Showboat. Worked 4 #RajyaSabhaTV, #VirArjun ETC. Director- Auros MediaTech Convergence Private Limited.