JEE Advanced 2026 : आवेदन 23 अप्रैल से शुरू, परीक्षा 17 मई को दो पालियों में होगी
JEE Advanced 2026
देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली JEE Advanced 2026 परीक्षा के लिए आवेदन तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन IIT रुड़की द्वारा किया जाएगा।
अधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार JEE Advanced 2026 के लिए भारतीय उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से शुरू होगा, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई निर्धारित की गई है।
Jharkhand समेत देशभर के Important News पायें, Group Join करें
JEE Advanced 2026 : परीक्षा तिथि और शेड्यूल
आधिकारिक जानकारी के अनुसार JEE Advanced 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दो अलग-अलग सत्रों में होगी।
परीक्षा का समय:
- पेपर 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
दोनों पेपर देना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा।
एडमिट कार्ड कब जारी होगा
JEE Advanced 2026 के लिए प्रवेश पत्र 11 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड 17 मई तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
कौन कर सकता है आवेदन
JEE Advanced 2026 में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने JEE Main 2026 के पेपर-1 (B.E./B.Tech) में टॉप 2.50 लाख रैंक के भीतर स्थान प्राप्त किया हो।
EVEREST के 4 मसाले क्वालिटी टेस्ट में फेल
JEE Advanced में कितनी बार दे सकते हैं परीक्षा
नियमों के अनुसार कोई भी उम्मीदवार JEE Advanced अधिकतम दो बार परीक्षा दे सकता है।
- दोनों प्रयास लगातार दो वर्षों में होने चाहिए
- बीच में किसी प्रकार का गैप नहीं होना चाहिए
शैक्षणिक योग्यता
JEE Advanced 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पहली बार 2025 या 2026 में पास होना आवश्यक है।
इसके साथ ही निम्न विषय अनिवार्य होने चाहिए:
- भौतिकी (Physics)
- रसायन (Chemistry)
- गणित (Mathematics)
IIT से नामांकन वापस लेने वाले नहीं दे पाएंगे परीक्षा
नियमों के अनुसार जो उम्मीदवार पहले किसी IIT में प्रवेश लेकर बाद में अपना नामांकन वापस ले चुके हैं, वे JEE Advanced 2026 में दोबारा शामिल होने के पात्र नहीं होंगे।
कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा
JEE Advanced 2026 की परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।